Human Live Media

HomeStateBiharकोचस में डीएम के निर्देश पर आंगनबाड़ी केंद्रों की सघन जांच, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के संकेत

कोचस में डीएम के निर्देश पर आंगनबाड़ी केंद्रों की सघन जांच, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के संकेत

कोचस /रोहतास। प्रखंड क्षेत्र में जिलाधिकारी के निर्देश पर सोमवार के दिन प्रखंड प्रशासन द्वारा विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों का सघन
IMG-20251215-WA0014

कोचस /रोहतास। प्रखंड क्षेत्र में जिलाधिकारी के निर्देश पर सोमवार के दिन प्रखंड प्रशासन द्वारा विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण अभियान में बीडीओ चंद्रभूषण गुप्ता, बीपीआरओ सुमित कुमार चौधरी, एआर महिला पर्यवेक्षिका, पंचायत सचिव, बीएलओ, एमओ सुरभि कुमारी, अंचल अधिकारी विनीत व्यास सहित प्रखंड के सभी संबंधित अधिकारी शामिल रहे।

Table of Contents

     

    अधिकारियों ने प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण कर बच्चों की उपस्थिति, पोषण आहार वितरण, केंद्र की साफ-सफाई, भवन की स्थिति एवं संधारित अभिलेखों की गहनता से जांच की। इस दौरान आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं से केंद्र संचालन से जुड़ी जानकारी ली गई और व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

     

    निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बच्चों की संख्या कम पाई गई या उपस्थिति में लापरवाही सामने आई तो संबंधित आंगनबाड़ी सेविका के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पोषण आहार वितरण में अनियमितता, लाभार्थियों को समय पर आहार उपलब्ध नहीं कराने अथवा अभिलेखों के अद्यतन न रहने पर भी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

     

    अधिकारियों ने निर्देश दिया कि सभी केंद्रों पर बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को निर्धारित समय पर पोषण आहार उपलब्ध कराया जाए तथा सभी रजिस्टर और अभिलेख अद्यतन रखे जाएं। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा की महत्वपूर्ण कड़ी हैं, इसलिए इनका सुचारु संचालन प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए।

     

    प्रखंड प्रशासन ने बताया कि आगे भी नियमित अंतराल पर आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण जारी रहेगा। किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता पाए जाने पर संबंधित कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    Loading

    No Comments