Human Live Media

HomeStateBiharनए साल के दिन सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, युवक की मौत।

नए साल के दिन सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, युवक की मौत।

कोचस/ रोहतास। नगर पंचायत के कांति पथ स्टैंड के निकट सासाराम-चौसा पथ पर गुरुवार को हुए सड़क हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली
IMG-20260101-WA0005

कोचस/ रोहतास। नगर पंचायत के कांति पथ स्टैंड के निकट सासाराम-चौसा पथ पर गुरुवार को हुए सड़क हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। नए साल के दिन हुई इस घटना से क्षेत्र में खुशी का माहौल मातम में बदल गया।

Table of Contents

    मृतक युवक की पहचान शिव शंकर सेठ (पिता राधा किशन सेठ), वार्ड नंबर चार निवासी के रूप में की गई है। वहीं घायल युवक लव सोनी (पिता स्वर्गीय ललन सेठ), वार्ड नंबर तीन निवासी बताया जाता है। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने शिव शंकर सेठ को मृत घोषित कर दिया।

    युवक की मौत की सूचना मिलते ही सीएचसी परिसर में लोगों की भारी भीड़ जुट गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

    गंभीर रूप से घायल लव सोनी को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

    Loading

    No Comments