Last updated: April 7th, 2026 at 07:14 am

पश्चिम बंगाल में चुनावी प्रक्रिया के बीच राजनीतिक माहौल गर्माता नजर आ रहा है। हावड़ा में नामांकन दाखिल करने के दौरान अचानक हालात बिगड़ गए और विभिन्न दलों के समर्थकों के बीच विवाद बढ़ गया।
जिला प्रशासन कार्यालय के बाहर नारेबाजी के दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया। बताया जा रहा है कि TMC और CPI (M) के द्वारा विरोधी नारों के चलते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए, जिसके बाद धक्का-मुक्की और झड़प की स्थिति बन गई।
घटना के दौरान स्थिति इतनी बिगड़ गई कि समर्थकों के बीच हाथापाई तक की नौबत आ गई। एक पक्ष ने आरोप लगाया कि उनके कार्यकर्ताओं, खासकर महिला समर्थकों के साथ बदसलूकी की गई। वहीं, कुछ नेताओं के खिलाफ आपत्तिजनक नारे लगाए जाने से माहौल और अधिक भड़क गया।
इसी तरह, अलीपुर में भी नामांकन के दौरान विवाद सामने आया। एक राजनीतिक दल के उम्मीदवार ने पुलिस पर आरोप लगाया कि उन्हें नामांकन दाखिल करने में बाधा दी गई। इसको लेकर वहां भी समर्थकों के बीच तीखी बहस और नारेबाजी देखने को मिली।
इन घटनाओं के बाद चुनावी माहौल में तनाव बढ़ गया है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और शांति बनाए रखने की अपील की गई है।
![]()
Comments are off for this post.