Human Live Media

HomeNewsबंगाल में सियासी जंग तेज, पीएम मोदी आज तीन बड़ी सभाओं से भरेंगे चुनावी हुंकार

बंगाल में सियासी जंग तेज, पीएम मोदी आज तीन बड़ी सभाओं से भरेंगे चुनावी हुंकार

कोलकाता।  पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर माहौल पूरी तरह गर्म हो चुका है और राजनीतिक दलों ने अपनी
Narendra-Modi-will-do-rally-in-Cooch-Behar

कोलकाता।  पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर माहौल पूरी तरह गर्म हो चुका है और राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री    नरेंद्र मोदी आज राज्य के दौरे पर हैं, जहां वे एक ही दिन में तीन अलग-अलग स्थानों पर जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

Table of Contents

    प्रधानमंत्री की पहली रैली सुबह 10 बजे पूर्व मेदिनीपुर जिले के हल्दिया में आयोजित होगी। इसके बाद दोपहर 12 बजे वे पश्चिम बर्द्धमान के आसनसोल पहुंचकर दूसरी सभा को संबोधित करेंगे। दिन का आखिरी कार्यक्रम दोपहर 2 बजे बीरभूम जिले के सिउड़ी में तय किया गया है, जहां वे तीसरी रैली करेंगे।

    इससे पहले भी प्रधानमंत्री मोदी ने चुनावी अभियान की शुरुआत उत्तर बंगाल के कूचबिहार से की थी, जहां उन्होंने अपनी पहली जनसभा के जरिए कार्यकर्ताओं में जोश भरा था।

    जानकारी के मुताबिक, इस चुनावी अभियान के दौरान प्रधानमंत्री करीब 14 रैलियों को संबोधित कर सकते हैं। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी लगातार सक्रिय हैं और वे भी लगभग इतनी ही सभाएं कर पार्टी के प्रचार को धार देंगे। शाह ने यह भी संकेत दिया है कि वे चुनाव के दौरान करीब 15 दिन तक बंगाल में रहकर रणनीति पर काम करेंगे।

    Loading

    Comments are off for this post.