Human Live Media

HomeNews“नल-जल योजना पर सख्ती: फील्ड में लापरवाही करने वाले इंजीनियरों पर गिरेगी गाज”

“नल-जल योजना पर सख्ती: फील्ड में लापरवाही करने वाले इंजीनियरों पर गिरेगी गाज”

बिहार में नल-जल योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED) ने सख्त रुख
samrat-choudhary-bihar

बिहार में नल-जल योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED) ने सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है। हाल ही में हुई समीक्षा बैठकों में यह सामने आया कि कई अधिकारी और इंजीनियर फील्ड विजिट से बच रहे हैं, जिससे योजनाओं की प्रगति प्रभावित हो रही है।

Table of Contents

    विभागीय सचिव पंकज कुमार पाल ने इस पर नाराजगी जताते हुए स्पष्ट चेतावनी दी है कि जो इंजीनियर अपने कर्तव्यों के प्रति लापरवाह या निष्क्रिय पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ने पर ऐसे अधिकारियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति (Compulsory Retirement) भी दी जा सकती है।

    मुंगेर, लखीसराय और जमुई प्रमंडलों की समीक्षा के दौरान यह भी सामने आया कि कुछ सहायक अभियंता मुख्यालय से बाहर ही नहीं निकले। इस पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। विभाग ने सभी अधिकारियों को नियमित रूप से क्षेत्र भ्रमण कर योजनाओं की निगरानी करने को कहा है।

    साथ ही, कार्यपालक अभियंताओं को लंबित परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने और काम में गति लाने के निर्देश दिए गए हैं। केंद्रीकृत शिकायत निवारण केंद्र (CGRC) पर लंबित मामलों के जल्द निपटारे पर भी जोर दिया गया है।

    विभाग ने साफ कर दिया है कि अब काम में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी पदाधिकारियों को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी से करना होगा।

    Loading

    Comments are off for this post.

    You Might Also Like