Human Live Media

HomeCrime“पटना के होटल में छात्रा से बदसलूकी की कोशिश, परीक्षा देने आई बेटी के सामने टूटा पिता का भरोसा”

“पटना के होटल में छात्रा से बदसलूकी की कोशिश, परीक्षा देने आई बेटी के सामने टूटा पिता का भरोसा”

राजधानी पटना से महिला सुरक्षा को लेकर एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। बेगूसराय से पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा देने
WhatsApp Image 2026-05-25 at 8.59.41 AM

राजधानी पटना से महिला सुरक्षा को लेकर एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। बेगूसराय से पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा देने आई एक छात्रा के साथ होटल में कथित तौर पर बदसलूकी और जबरन ले जाने की कोशिश की गई। घटना रूपसपुर थाना क्षेत्र के एक निजी होटल की बताई जा रही है, जहां छात्रा अपने पिता के साथ ठहरी हुई थी।

Table of Contents

    पीड़ित परिवार के अनुसार, रात के समय एक युवक अचानक कमरे में घुस आया और सो रही छात्रा को जबरन बाहर ले जाने का प्रयास करने लगा। छात्रा के शोर मचाने पर उसके पिता की नींद खुल गई, जिसके बाद दोनों ने मिलकर आरोपी का विरोध किया। विरोध होते देख आरोपी मौके से फरार हो गया।

    छात्रा के पिता ने आरोप लगाया कि होटल प्रबंधन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था में भारी लापरवाही बरती गई। उनका कहना है कि होटल में कमरा देते समय जरूरी एंट्री प्रक्रिया पूरी नहीं की गई और कमरे का लॉक भी ठीक से काम नहीं कर रहा था।

    परिवार ने बताया कि घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन होटल प्रबंधन की ओर से उन्हें दबाव और धमकी का सामना भी करना पड़ा। पुलिस जब मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज देखने की कोशिश की, तो होटल कर्मचारियों ने कैमरे खराब होने की बात कही।

    हालांकि पीड़ित पिता ने अपने मोबाइल फोन से आरोपी युवक का वीडियो बना लिया था। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी होटल में काम करने वाला कर्मचारी ही है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक सत्येंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

    पटना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और होटल प्रबंधन की भूमिका भी जांच के दायरे में है। पुलिस इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि होटल में नियमों का उल्लंघन कर अन्य अवैध गतिविधियां तो नहीं चल रही थीं।

    घटना के बाद छात्रा और उसका परिवार गहरे सदमे में है। परिवार का कहना है कि इस हादसे ने उनकी मानसिक स्थिति पर गंभीर असर डाला और परीक्षा देने आई छात्रा पूरी तरह डर गई। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

    Loading

    Comments are off for this post.