Last updated: May 25th, 2026 at 12:23 pm

बिहार सरकार ने बढ़ते ईंधन संकट और प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए एक नई पहल की शुरुआत की है। सोमवार को बिहार विधानसभा परिसर से विधान मंडल कर्मचारियों के लिए इलेक्ट्रिक, CNG और पिंक बस सेवा की शुरुआत की गई। इस नई सुविधा का उद्घाटन बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया।
कर्मचारियों को मिलेगी बेहतर परिवहन सुविधा
इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ईंधन बचत और सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने की अपील के बाद यह कदम उठाया गया है। उन्होंने बताया कि विधानसभा में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों को आने-जाने में सुविधा देने के लिए ग्रीन और पिंक बसों का संचालन शुरू किया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इससे कर्मचारियों को राहत मिलेगी और निजी वाहनों पर निर्भरता भी कम होगी।
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच पहल
जहां एक ओर सरकार वैकल्पिक ईंधन और सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा दे रही है, वहीं दूसरी ओर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी जारी है। सोमवार सुबह तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में 2.61 रुपये और डीजल में 2.71 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि कर दी।
राजधानी Patna में पेट्रोल की कीमत 113.37 रुपये प्रति लीटर और डीजल 99.36 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है। वहीं XP95 प्रीमियम पेट्रोल 122.25 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
डिप्टी CM ने बताया बढ़ोतरी का कारण
ईंधन की बढ़ती कीमतों पर बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय हालात और वैश्विक ऊर्जा संकट का असर भारत पर भी पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार कोशिश कर रही है कि कीमतों में बढ़ोतरी नियंत्रित तरीके से हो ताकि आम लोगों पर ज्यादा असर न पड़े। उन्होंने यह भी कहा कि मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों में कीमतों में वृद्धि एक मजबूरी बन गई है।
![]()
Comments are off for this post.