Last updated: October 13th, 2025 at 03:49 am

सासाराम। “आर्श हेल्थ इंडिया फाउंडेशन (Aarsh Health India Foundation)” के तत्वावधान में तथा “लेट्स इंस्पायर बिहार (Let’s Inspire Bihar)” के सहयोग से 30 नवंबर को सासाराम में राज्य स्तरीय शिक्षा एवं स्वास्थ्य सम्मान समारोह आयोजित होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार के आईपीएस अधिकारी विकास वैभव शामिल होंगे।
संस्था के अध्यक्ष डॉ. आलोक कुमार तिवारी ने बताया कि आर्श हेल्थ इंडिया फाउंडेशन पिछले 15 वर्षों से शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्यरत है। अब संस्था ने “लेट्स इंस्पायर बिहार” के साथ मिलकर प्रदेश को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया है। उन्होंने बताया कि जल्द ही राज्य के करीब दो लाख सामाजिक व स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को इस अभियान से जोड़ा जाएगा।
समारोह में शिक्षा, स्वास्थ्य और समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य बिहार को शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना तथा युवाओं में सेवा और जागरूकता की भावना को प्रोत्साहित करना है।
![]()
No Comments