Last updated: October 11th, 2025 at 02:22 am

रोहतास (शिवसागर) :
रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र के किरहिंडी गांव में शुक्रवार की सुबह मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। नाली के पानी को लेकर हुए झगड़े में एक 17 वर्षीय इंटरमीडिएट छात्रा गोल्डी कुमारी उर्फ शिवानी की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि उसका भाई शिवम कुमार घायल हो गया। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और परिजनों में कोहराम मच गया।
नाली के पानी से शुरू हुआ विवाद, पुलिस लौटी तो हुई फायरिंग
घटना के संबंध में मृतका के चाचा अमरजीत सिंह ने बताया कि सुबह नाली के पानी को लेकर पड़ोसी बिहारी सिंह से कहासुनी हो गई थी। विवाद बढ़ने पर 112 नंबर की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। लेकिन पुलिस के जाते ही विवाद फिर भड़क गया और इसी दौरान फायरिंग शुरू हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी सुनील सिंह ने अपने घर जाकर हथियार निकाला और फायरिंग कर दी। गोली गोल्डी कुमारी की गर्दन में लगी, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। गोली के छर्रे लगने से गोल्डी का भाई शिवम कुमार घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आरोपी मृतका का चाचा निकला
बताया जाता है कि आरोपी सुनील सिंह रिश्ते में मृतका का चाचा लगता है। ग्रामीणों का कहना है कि गोली दरअसल शिवम कुमार पर चलाई गई थी, लेकिन वह गोल्डी को लग गई। वारदात के बाद आरोपी और उसके परिवार के सदस्य मौके से फरार हो गए।
परिजनों में हाहाकार, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
घटना के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस की मौजूदगी में भी स्थिति को सही ढंग से नियंत्रित नहीं किया गया, जिसके कारण उनकी बेटी की जान चली गई। फिलहाल गोल्डी का शव सासाराम सदर अस्पताल में रखा गया है, जहां परिजन न्याय की मांग करते हुए हंगामा कर रहे हैं।
पुलिस जांच में जुटी, आरोपियों की तलाश जारी
112 पुलिस के सब-इंस्पेक्टर ने बताया कि पारिवारिक विवाद के दौरान गोली चलने से युवती की मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
गांव में तनाव, पुलिस बल तैनात
घटना के बाद किरहिंडी गांव में तनाव व्याप्त है। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मामूली बात को लेकर हुई यह घटना
![]()
No Comments