Human Live Media

HomeStateBiharदीपावली और छठ पर्व शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर हुई जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक, सभी विभागों को तैयारी दुरुस्त रखने के निर्देश

दीपावली और छठ पर्व शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर हुई जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक, सभी विभागों को तैयारी दुरुस्त रखने के निर्देश

रोहतास। आज दिनांक 15 अक्टूबर 2025 को जिला पदाधिकारी, रोहतास की अध्यक्षता में दीपावली, लक्ष्मी पूजा एवं छठ महापर्व-2025 के
IMG-20251015-WA0071

रोहतास। आज दिनांक 15 अक्टूबर 2025 को जिला पदाधिकारी, रोहतास की अध्यक्षता में दीपावली, लक्ष्मी पूजा एवं छठ महापर्व-2025 के अवसर पर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर समाहर्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी, रोहतास ने सभी शांति समिति सदस्यों और पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए बैठक की कार्यवाही प्रारंभ की। उन्होंने बताया कि विगत दशहरा त्योहार शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसके लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए आगामी त्योहारों को भी सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की गई।

Table of Contents

     

    बैठक में उपस्थित शांति समिति सदस्यों ने त्योहारों के दौरान सफाई, विद्युत आपूर्ति, जलापूर्ति, पुलिस बल की तैनाती, पटाखों पर नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और घाटों की सुरक्षा को लेकर कई सुझाव दिए। इसके बाद जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक, रोहतास ने सभी पदाधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश दिए।

     

    निर्देशों के तहत सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों के छठ घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, प्रकाश, सफाई, चिकित्सा, गोताखोरों, पुलिस बल, महिला बल और दंडाधिकारी की तैनाती सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया। संवेदनशील घाटों पर रात्रि विश्राम करने वाले श्रद्धालुओं पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया गया।

     

    इसके अलावा बिजली के लटके तारों की मरम्मती, अग्निशमन वाहनों को रेडी मोड में रखने, चिकित्सा दलों की तैनाती, आपदा प्रबंधन के होर्डिंग व प्रचार-प्रसार, तथा खतरनाक घाटों की बैरिकेडिंग और प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

     

    जिला पदाधिकारी ने कहा कि दीपावली और छठ जैसे प्रमुख पर्वों के दौरान शांति, सुरक्षा और स्वच्छता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। सभी पदाधिकारी और शांति समिति सदस्य मिलकर यह सुनिश्चित करें कि त्योहारों का आयोजन सौहार्द और अनुशासन के साथ संपन्न हो।

    Loading

    No Comments