Human Live Media

HomeStateBiharभैंस चराते समय पानी में डूबे किसान की मौत, शव मिलने के बाद गांव में पसरा मातम

भैंस चराते समय पानी में डूबे किसान की मौत, शव मिलने के बाद गांव में पसरा मातम

कोचस (रोहतास)। दिनारा थाना क्षेत्र के कटियारा गांव के पास मवेशियों को चराने गए एक किसान की पानी में डूबने
IMG-20251005-WA0002

कोचस (रोहतास)। दिनारा थाना क्षेत्र के कटियारा गांव के पास मवेशियों को चराने गए एक किसान की पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान कोचस प्रखंड के कटियारा गांव निवासी 55 वर्षीय दिलीप सिंह के रूप में हुई है।

Table of Contents

     

    परिजनों ने बताया कि दिलीप सिंह शनिवार की सुबह अपने आधा दर्जन मवेशियों को लेकर टोल प्लाजा की ओर सड़क किनारे चराने गए थे। देर शाम तक मवेशी तो घर लौट आए, लेकिन दिलीप सिंह घर नहीं पहुंचे। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों को चिंता हुई और उनकी तलाश शुरू की गई।

     

    रातभर खोजबीन जारी रही, लेकिन कोई पता नहीं चला। रविवार की सुबह ग्रामीण गोताखोरों की मदद से खोज के दौरान पानी से दिलीप सिंह का शव बरामद किया गया। मौके पर पहुंचे दिनारा थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया।

     

    ग्रामीणों ने बताया कि जब दिलीप सिंह डूबे, उस समय उनके एक हाथ में लाठी और दूसरे हाथ में छाता था। माना जा रहा है कि बारिश और फिसलन के कारण वे संतुलन खो बैठे और पानी में जा गिरे।

     

    घटना के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। बताया गया कि मृतक के दो पुत्र बाहर रहकर पढ़ाई करते हैं।

    Loading

    No Comments