Last updated: September 21st, 2025 at 03:14 am

सासाराम: उच्च शिक्षा प्राप्त करने की इच्छुक छात्राओं के लिए एक बड़ा अवसर सामने आया है। अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन ने स्नातक एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रम के प्रथम वर्ष में नामांकित सभी छात्राओं के लिए वार्षिक ₹30,000 की छात्रवृत्ति की घोषणा की है। यह छात्रवृत्ति पूरे कोर्स की अवधि (2 से 5 वर्ष) तक जारी रहेगी।
आवेदन की अंतिम तिथि: 30 सितंबर 2025
जिला प्रशासन, रोहतास ने इस अवसर का लाभ अधिक से अधिक छात्राओं तक पहुँचाने के लिए यूथ रिसोर्स सेंटर, प्रेमचंद पथ, पंजाबी मुहल्ला, गौरक्षनी, सासाराम में आवेदन प्रक्रिया एवं सहायता केंद्र स्थापित किया है। छात्राएं इस हेल्प डेस्क पर जाकर छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकती हैं और अन्य छात्रवृत्तियों की जानकारी भी प्राप्त कर सकती हैं।
विशेष हेल्प डेस्क संपर्क विवरण:
📍 यूथ रिसोर्स सेंटर, प्रेमचंद पथ, पंजाबी मुहल्ला, गौरक्षनी, सासाराम
📱 व्हाट्सएप हेल्पलाइन: 8797979505
छात्राएं आवेदन प्रक्रिया में सहायता प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से अपना फॉर्म भरकर अपनी रुचि / enquiry दर्ज कर सकती हैं
![]()
No Comments