Human Live Media

HomeStateBiharसासाराम में संपन्न हुआ हेल्थ एजुकेशन एवं जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को दी गई स्वास्थ्य संबंधी अहम जानकारी

सासाराम में संपन्न हुआ हेल्थ एजुकेशन एवं जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को दी गई स्वास्थ्य संबंधी अहम जानकारी

Rohtas/Sasaram: आर्श हेल्थ इंडिया फाउंडेशन एवं लेट इंस्पायर बिहार के संयुक्त तत्वाधान में आज रोहतास जिले के सासाराम क्षेत्र में
IMG_20251104_105419_329

Rohtas/Sasaram: आर्श हेल्थ इंडिया फाउंडेशन एवं लेट इंस्पायर बिहार के संयुक्त तत्वाधान में आज रोहतास जिले के सासाराम क्षेत्र में स्वास्थ्य शिक्षा एवं जागरूकता कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण जनता को स्वच्छता, सैनिटाइजेशन और दैनिक स्वास्थ्य से जुड़ी बुनियादी सावधानियों के प्रति जागरूक करना था।

Table of Contents

     

    कार्यशाला में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं स्थानीय चिकित्सकों ने भाग लिया।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए आर्श हेल्थ इंडिया फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. आलोक कुमार तिवारी ने कहा कि लेट इंस्पायर बिहार के मार्गदर्शन में बिहार को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने का प्रयास लगातार जारी है। इसी क्रम में फाउंडेशन द्वारा राज्य के विभिन्न जिलों में हेल्थ एजुकेशन एवं अवेयरनेस वर्कशॉप आयोजित की जा रही है, ताकि आमजन में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके और एक स्वस्थ समाज का निर्माण हो सके।

     

    डॉ. तिवारी ने बताया कि ग्रामीण चिकित्सकों को भी इस कार्यक्रम के माध्यम से सही और गलत चिकित्सकीय गतिविधियों (लीगल एवं इलीगल एक्टिविटी) के बारे में शिक्षित किया जा रहा है। उनका कहना था कि ग्रामीण स्तर पर अधिकतर लोग प्राथमिक चिकित्सा के लिए स्थानीय चिकित्सकों पर निर्भर रहते हैं, ऐसे में यदि उन्हें सही जानकारी और प्रशिक्षण मिले तो गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवा सुनिश्चित की जा सकती है।

     

    उन्होंने आगे बताया कि आगामी 30 नवंबर को सासाराम में राज्य स्तरीय स्वास्थ्य एवं शिक्षा सेमिनार सह सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें विभिन्न जिलों से चिकित्सक, शिक्षक और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल होंगे।

    डॉ. तिवारी ने आमजन से अपील की कि वे इस कार्यक्रम में भाग लेकर बिहार को स्वस्थ और शिक्षित राज्य बनाने में अपना योगदान दें।

    मुख्य बिंदु:

    कार्यक्रम का आयोजन आर्श हेल्थ इंडिया फाउंडेशन व लेट इंस्पायर बिहार के तत्वाधान में हुआ।

    ग्रामीणों को स्वच्छता, हाइजीन और प्राथमिक चिकित्सा की जानकारी दी गई।

    ग्रामीण चिकित्सकों को लीगल-इलीगल मेडिकल प्रैक्टिस के बारे में जागरूक किया गया।

    30 नवंबर को सासाराम में राज्य स्तरीय सेमिनार व सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।

    Loading

    No Comments