Last updated: December 25th, 2025 at 11:09 am

चेनारी (रोहतास)
चेनारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। सबराबाद स्थित राजस्थानी होटल के पास से पुलिस ने एक ट्रक को रोका, जिसकी तलाशी के दौरान मैकडॉनल्ड ब्रांड की कुल 6,271.9 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की गई।
पुलिस के अनुसार ट्रक पर
750 एमएल की 443 कार्टन,
375 एमएल की 155 कार्टन,
180 एमएल की 102 कार्टन,
तथा 23 खुली बोतलें लदी हुई थीं। जब्त शराब की कुल मात्रा 6,271.9 लीटर आंकी गई है।
इस दौरान पुलिस ने ट्रक संख्या RJ 19 GF 1839 के चालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार चालक की पहचान तगाराम, पिता पूनामा राम, निवासी ग्राम कुंपलिया, थाना गिद्दा, जिला बाड़मेर (राजस्थान) के रूप में हुई है।
पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में शराब की खेप बाहर से बिहार लाई जा रही थी। आशंका जताई जा रही है कि यह शराब अवैध रूप से खपाने के उद्देश्य से लाई जा रही थी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब कहां से लाई गई थी और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।
चेनारी थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। ट्रक को जब्त कर लिया गया है और आरोपी से पूछताछ जारी है। तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में शराब तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। लगातार निगरानी और चेकिंग अभियान के चलते तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।
![]()
No Comments