Last updated: December 13th, 2025 at 04:37 am

सासाराम/रोहतास। जिलाधिकारी उदिता सिंह की अध्यक्षता में खरीफ विषणन मौसम 2025-26 अंतर्गत धान अधिप्राप्ति से संबंधित जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई
* बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि अब तक कुल 1674 किसानों से 11908.27 एमटी धान की अधिप्राप्ति की गयी है। जिलाधिकारी, रोहतास द्वारा निदेश दिया गया कि धान अधिप्राप्ति कार्य में तेजी लाना सुनिश्चित करेंगे, साथ ही लघु एवं सीमांत किसानों को क्रय में प्राथमिकता देना सुनिश्चित करेंगे।
* जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि गत वर्ष 2024-25 की तुलना में इस वर्ष 2025-26 में अधिक संख्या में किसानों से धान क्रय किया गया है इस पर सभी प्रखंडों के वरीय नोडल पदाधिकारी एवं सभी प्रखण्डों के सहकारिता प्रसार पदाधिकारी को इसी प्रकार क्रय में तेजी लाने हेतु निदेशित किया गया एवं संतोष व्यक्त किया गया।
* जिला पदाधिकारी द्वारा सभी प्रखण्डों के वरीय नोडल पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि अच्छे कार्य करने वाले समितियों को धान अधिप्राप्ति हेतु अधिक लक्ष्य का निर्धारण करेंगे एवं CMR आपूर्ति में विलम्ब करने वाली समितियों में आवश्यकतानुसार लक्ष्य में कटौती करेंगे।
* जिला पदाधिकारी द्वारा सभी प्रखण्डों के वरीय नोडल पदाधिकारी को जिले में अभी तक चयनित 08 उसना राईस मिलों से समितियों के सम्बद्धता प्रस्ताव अविलम्ब जिला टास्क फोर्स को समर्पित करने का निदेश दिया गया।
* जिला पदाधिकारी द्वारा सभी प्रखण्डों के सहकारिता प्रसार पदाधिकारी को किसानों का भुगतान 48 घंटे के अंदर करवाने का निदेश दिया गया, साथ ही जिन प्रखण्डों में भुगतान 30-40 प्रतिशत तक अभी तक हुआ है उन प्रखण्डों को शत-प्रतिशत भुगतान 24 घंटे के अंदर करवाने का निदेश दिया गया। सभी प्रखण्डों के वरीय नोडल पदाधिकारी को भुगतान पर विशेष समीक्षा करने का निदेश दिया गया।
* जिला पदाधिकारी द्वारा सभी प्रखण्डों के सहकारिता प्रसार पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि कृषि विभाग द्वारा लघु एवं सीमांत किसानों की सूची दी गयी है उन किसानों से धान खरीद करते हुए भुगतान को तेजी से करवाना सुनिश्चित करेंगे।
* जिला पदाधिकारी द्वारा खरीफ विषणन मौसम 2024-25 में धान अधिप्राप्ति अंतर्गत कग औरात प्रति किसान क्रय वाले 3 प्रखंडों यथा काराकाट / रोहतास / तिलौथू के वरीय नोडल पदाधिकारी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, प्रखण्ड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी एवं 10 पैक्स अध्यक्ष को धान क्रय में अपने प्रखण्ड / पैक्स अंतर्गत अत्यंत सराहनीय कार्य प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।
![]()
No Comments