Last updated: December 17th, 2025 at 06:05 pm

कोचस/ रोहतास। राष्ट्रीय राजमार्ग-319 पर मझौली स्टैंड के समीप बुधवार दोपहर ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में एक 40 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान उबधी गांव निवासी बृजेश सिंह (पिता राजगिरी सिंह) के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, दिनारा लाया गया। प्राथमिक जांच के बाद राज्य चिकित्सक डॉ. तुषार कुमार ने युवक की स्थिति गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। हादसे में युवक के हाथ और पैर की हड्डी टूट गई है। वह बेहोशी की हालत में था।
इधर, दुर्घटना को अंजाम देने के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद कुछ देर तक सड़क पर अफरातफरी का माहौल बना रहा। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
![]()
No Comments