Last updated: December 17th, 2025 at 06:10 pm

कोचस।
हाई स्कूल प्लस टू विद्यालय, कोचस परिसर में बुधवार को सरकारी योजनाओं की लंबित राशि को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अरविंद कुमार ने की। इसमें प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक, मध्य, आवासीय विद्यालय (एवीएन) एवं उच्च विद्यालयों के सभी प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे।
बैठक में विद्यालयों से संबंधित विभिन्न सरकारी योजनाओं की लंबित राशि पर विस्तृत चर्चा की गई। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जिन योजनाओं की राशि अब तक विद्यालयों के खातों में शेष है, उसे नियमानुसार सरकार के खाते में शीघ्र वापस किया जाए।
विशेष रूप से छात्रवृत्ति योजना, पोशाक योजना, साइकिल योजना सहित अन्य शैक्षणिक योजनाओं की बची हुई राशि लौटाने की प्रक्रिया पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। सभी प्रधानाध्यापकों को अपने-अपने विद्यालयों के खातों की गहन समीक्षा कर लंबित सरकारी राशि समय पर लौटाने का निर्देश दिया गया।
बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरी हो, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की प्रशासनिक या वित्तीय परेशानी न हो। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने निर्देशों के अनुपालन में किसी भी तरह की लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
![]()
No Comments