Last updated: October 14th, 2025 at 05:25 am

रोहतास। जिला स्वास्थ्य समिति रोहतास के नेतृत्व में बसडीहा, दिनारा, नटवार, नोखा समेत कई क्षेत्रों में स्वास्थ्य और मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान में बड़ी संख्या में स्वास्थ्य समिति के कर्मचारी और महिलाएं शामिल हुईं।
अभियान में बताया गया कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होना जितना जरूरी है, उतना ही अपने वोट के प्रति सजग रहना भी आवश्यक है। सभी को यह समझने की जरूरत है कि मतदान हमारा मौलिक अधिकार है और इसका प्रयोग करना हमारा कर्तव्य भी है। समिति ने नागरिकों से अपील की कि वे 11 नवंबर को रोहतास जिले में अपने-अपने बूथ पर जाकर अपने मत का प्रयोग करें और बिहार तथा देश को सही दिशा देने में अपना योगदान दें।
जागरूकता अभियान में खास तौर पर महिलाओं की भागीदारी पर जोर दिया गया। सभी लोगों ने मिलकर मतदान के प्रति शपथ ली और शपथ में किए गए वचनों का निष्ठापूर्वक पालन करने का संकल्प लिया।
अभियान में शामिल लोगों का मानना है कि स्वास्थ्य और लोकतंत्र दोनों के प्रति जागरूकता एक साथ बढ़ाने से समाज में सकारात्मक बदलाव आएगा।
![]()
No Comments