Human Live Media

HomeStateBiharपारिवारिक विवाद से टूटे युवक ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

पारिवारिक विवाद से टूटे युवक ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

कोचस/रोहतास। रोहतास जिले के परसथूआ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परसथूआ में शनिवार को एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का
IMG-20251213-WA0022

कोचस/रोहतास।

Table of Contents

    रोहतास जिले के परसथूआ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परसथूआ में शनिवार को एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान आकाश कुमार (25 वर्ष), पिता अशोक साह के रूप में हुई है।

     

    परिजनों के अनुसार आकाश बीते कुछ दिनों से पारिवारिक विवाद को लेकर मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। इसी तनाव के चलते उसने अपने ही घर में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही परसथूआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सासाराम भेज दिया।

     

    परसथूआ थाना अध्यक्ष रामचंद्र चौपाल ने बताया कि परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार युवक पारिवारिक कारणों से परेशान था और इसी वजह से उसने आत्मघाती कदम उठाया है। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही है।

     

    बताया गया कि आकाश की शादी करीब एक वर्ष पूर्व हुई थी और वह परिवार का इकलौता पुत्र था। उसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में शोक का माहौल है।

     

    पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    Loading

    No Comments