Human Live Media

HomeStateBiharनदी किनारे पेड़ से लटका मिला युवती का सड़ा हुआ शव, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप* एफएसएल टीम ने जुटाए सबूत, पुलिस हर पहलू पर कर रही जांच

नदी किनारे पेड़ से लटका मिला युवती का सड़ा हुआ शव, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप* एफएसएल टीम ने जुटाए सबूत, पुलिस हर पहलू पर कर रही जांच

 रोहतास। करगहर थाना क्षेत्र के अकोढ़ी पथ स्थित कुम्हिला गांव के पास रविवार को उस समय सनसनी फैल गई जब
Screenshot_20251013_091249_WhatsAppBusiness

 रोहतास। करगहर थाना क्षेत्र के अकोढ़ी पथ स्थित कुम्हिला गांव के पास रविवार को उस समय सनसनी फैल गई जब नदी किनारे एक युवती का सड़ा-गला शव पेड़ से लटका हुआ पाया गया। शव मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

Table of Contents

     

    मौके पर पहुंची करगहर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। युवती का शव नदी के पुल के समीप शीशम के पेड़ से दुपट्टे के सहारे लटका हुआ पाया गया। पुलिस को घटनास्थल से एक जोड़ी चप्पल और एक मोबाइल फोन भी मिला है। शव बुरी तरह सड़ चुका था, जिससे स्पष्ट होता है कि घटना दो-तीन दिन पुरानी हो सकती है।

     

    घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ टू कुमार वैभव, करगहर थानाध्यक्ष कमल नयन पांडेय एवं एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की बारीकी से जांच की। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए और आसपास के लोगों से पूछताछ की।

     

    एसडीपीओ टू कुमार वैभव ने बताया कि परिजनों के अनुसार मृतका की पहचान देल्हुआ निवासी सोनेलाल सिंह की पुत्री प्रिया कुमारी के रूप में की गई है। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, इसलिए पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है।

     

    घटना की खबर फैलते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है।

     

    एसडीपीओ ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल पाएगी। फिलहाल पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

    Loading

    No Comments