Human Live Media

HomeStateBiharकोचस में बिजली चोरी पर कार्रवाई, पांच उपभोक्ताओं पर जुर्माना। 

कोचस में बिजली चोरी पर कार्रवाई, पांच उपभोक्ताओं पर जुर्माना। 

कोचस रोहतास। नगर पंचायत अंतर्गत कोरिगांव गांव में बिजली चोरी और अनियमित विद्युत उपयोग के खिलाफ गुरुवार को विद्युत विभाग
121004354-1024×577

कोचस रोहतास। नगर पंचायत अंतर्गत कोरिगांव गांव में बिजली चोरी और अनियमित विद्युत उपयोग के खिलाफ गुरुवार को विद्युत विभाग ने सघन अभियान चलाया। एसडीओ अमन कुमार के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में कुल पांच उपभोक्ताओं पर जुर्माना लगाया गया है, जबकि दो उपभोक्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है।

Table of Contents

     

    नियमित जांच में त्रिलोक कहार पर 11,186 रुपये, राजगृही चौधरी पर 12,532 रुपये तथा महेश कुमार पर 11,934 रुपये का जुर्माना विभाग ने निर्धारित किया।

     

    वहीं गुप्त सूचना पर जेई राहुल रंजन की टीम ने की गई अलग छापेमारी में सुनील कुमार सिंह को मीटर बायपास कर बिजली उपयोग करते पकड़ा गया, जिन पर 13,320 रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसी मामले में अजय चौहान पर 10,750 रुपये का जुर्माना ठोका गया। छापेमारी की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गई। जेई की लिखित शिकायत पर दोनों के खिलाफ स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है।

     

    एसडीओ अमन कुमार ने कहा, “सरकार द्वारा 125 यूनिट मुफ्त बिजली उपलब्ध कराने के बावजूद कुछ उपभोक्ता चोरी से बिजली उपयोग कर रहे हैं। विभाग ऐसी अनियमितताओं को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं करेगा। बिजली चोरी रोकने और बकाया वसूली के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।”

     

    विभाग ने बताया कि ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

    Loading

    No Comments