Human Live Media

HomeStateBiharकोचस के सभी विद्यालयों को मिले टैबलेट, बच्चों की पढ़ाई से लेकर एमडीएम तक होगा ऑनलाइन मॉनिटरिंग

कोचस के सभी विद्यालयों को मिले टैबलेट, बच्चों की पढ़ाई से लेकर एमडीएम तक होगा ऑनलाइन मॉनिटरिंग

कोचस रोहतास । बिहार सरकार शिक्षा विभाग की ओर से प्रखंड के सभी सरकारी विद्यालयों को दो-दो टैबलेट उपलब्ध कराए
IMG-20250926-WA0003

कोचस रोहतास । बिहार सरकार शिक्षा विभाग की ओर से प्रखंड के सभी सरकारी विद्यालयों को दो-दो टैबलेट उपलब्ध कराए गए हैं। टैबलेट का वितरण बीआरसी परिसर में किया गया। सीआरसी से जुड़े विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं प्रधान शिक्षकों को निर्धारित समय पर बुलाकर टैबलेट सौंपा गया।

Table of Contents

     

    प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बिईओ) अरविन्द कुमार ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय से लेकर उच्च माध्यमिक विद्यालयों को दो-दो टैबलेट दिए गए हैं। वहीं पुराने प्लस-टू विद्यालयों को तीन-तीन टैबलेट उपलब्ध कराए गए हैं। उन्होंने कहा कि टैबलेट को लेकर सरकार ने स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसमें सबसे पहले टैबलेट में यदि कोई ऐप पहले से मौजूद है तो उसे बीआरसी में प्रतिनियुक्त शिक्षकों से डिलीट कराना होगा। किसी शिक्षक को अपने स्तर से इसमें छेड़छाड़ करने की अनुमति नहीं है।

     

    बिईओ ने कहा, “इस टैबलेट में केवल ई-शिक्षा कोर्स ऐप ही रहेगा। इसकी निगरानी पटना स्तर से की जा रही है। टैबलेट के माध्यम से शिक्षक की उपस्थिति, बच्चों की पढ़ाई की निगरानी, मिड-डे मील, चेतना सत्र का फोटो और बच्चों का पूरा डाटा अपलोड करना होगा। इसके लिए विद्यालयों को दो नई सिम लेनी होगी। एक टैबलेट प्रधानाध्यापक या प्रधान शिक्षक को और दूसरी वरीय शिक्षक को दी जाएगी। बच्चों के भविष्य से किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

     

    टैबलेट वितरण के दौरान अकाउंटेंट रंजन ओझा, अखिलेश सिंह, डाटा ऑपरेटर इम्तिहाज अली समेत अन्य लोग मौजूद थे।

    Loading

    No Comments