Human Live Media

HomeStateBiharरोहतास में विधानसभा चुनाव तैयारी को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक, सातों विधानसभा क्षेत्रों के प्रेक्षकों ने की समीक्षा

रोहतास में विधानसभा चुनाव तैयारी को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक, सातों विधानसभा क्षेत्रों के प्रेक्षकों ने की समीक्षा

सासाराम। आगामी बिहार विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2025 की तैयारियों को लेकर सोमवार को रोहतास जिला मुख्यालय में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक
IMG-20251020-WA0026

सासाराम। आगामी बिहार विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2025 की तैयारियों को लेकर सोमवार को रोहतास जिला मुख्यालय में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिले के सभी सातों विधानसभा क्षेत्रों के सामान्य प्रेक्षक मौजूद रहे। बैठक में निर्वाचन से जुड़ी तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा की गई और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Table of Contents

     

    बैठक की अध्यक्षता जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी रोहतास ने की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक रोहतास, सभी नोडल पदाधिकारी, प्रकोष्ठ प्रभारी पदाधिकारी तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

     

    बैठक में प्रेक्षकों ने मतदाता जागरूकता गतिविधियों की जानकारी ली और अधिकतम मतदाता सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी रणनीति अपनाने का निर्देश दिया। साथ ही, संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों की पहचान, सुरक्षा व्यवस्था, और विधि-व्यवस्था की स्थिति पर विस्तृत चर्चा की गई।

     

    प्रेक्षकों ने जिले में चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए यह सुनिश्चित करने को कहा कि सभी मतदान कर्मियों को समय पर एवं गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण मिले। साथ ही, चेकपोस्ट पर निगरानी व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने तथा सतत गश्त जारी रखने का निर्देश दिया गया।

     

    व्यय प्रेक्षक ने अभ्यर्थियों के चुनावी व्यय पर निगरानी प्रणाली, शंका-आधारित जांच और दैनिक रिपोर्टिंग की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों से व्यय लेखा नियंत्रण एवं जांच की प्रक्रिया को और प्रभावी बनाने को कहा।

     

    बैठक में प्रेक्षकों ने स्पष्ट कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप जिले में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी मतदान कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि आचार संहिता के पालन में किसी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए और हर स्तर पर पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता बनाए रखी जाए।

     

    प्रेक्षकों ने कहा — निष्पक्ष मतदान के लिए सभी तैयारियां समयबद्ध पूरी हों

    प्रेक्षकों ने जिले के अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक चरण की तैयारी तय समय-सीमा में पूरी की जाए। मतदाताओं की सुविधा, मतदान केंद्रों की पहुंच, सुरक्षा प्रबंधन और परिवहन व्यवस्था को लेकर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने यह भी कहा कि निर्वाचन कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    Loading

    No Comments