Last updated: October 8th, 2025 at 03:18 am

रोहतास : विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों को लेकर मंगलवार को हुई निर्वाचन संबंधी बैठक में कोषांग के नोडल अधिकारी जफर हसन ने विभिन्न बिंदुओं पर दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को जागरूक करने के लिए चलाई गई एमडीभी डिस्प्ले वैन को अब बंद किया जाए। साथ ही, प्रथम रैंडमाइजेशन की तिथि का आकलन करते हुए निर्वाचन विभाग से समन्वय स्थापित कर तिथि निर्धारण ईवीएम मैन्युअल के अनुरूप सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
उन्होंने बताया कि सभी कमिशनिंग स्थलों पर बने बज्रगृहों में सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था के साथ-साथ निर्वाचन विभाग की गाइडलाइन के अनुरूप पर्याप्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। वहीं, आगामी 9 अक्टूबर से शुरू होने वाले ईवीएम प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी सेक्टर पदाधिकारी, पीठासीन पदाधिकारी और प्रथम मतदान पदाधिकारियों को ईवीएम पर मॉक पोल का अभ्यास कराया जाएगा।
जफर हसन ने यह भी कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त सभी पदाधिकारियों से फीडबैक लेकर वीडियो टेस्टिमोनियल तैयार किया जाए ताकि प्रशिक्षण की प्रभावशीलता का मूल्यांकन किया जा सकता है.
![]()
No Comments