Human Live Media

HomeStateBiharArariaअररिया हत्याकांड पर गरमाई सियासत, तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर तीखा प्रहार

अररिया हत्याकांड पर गरमाई सियासत, तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर तीखा प्रहार

बिहार के अररिया जिले में हुई दिल दहला देने वाली हत्या की घटना अब राजनीतिक मुद्दा बन गई है। फारबिसगंज
bihar-tejashwi-yadav

बिहार के अररिया जिले में हुई दिल दहला देने वाली हत्या की घटना अब राजनीतिक मुद्दा बन गई है। फारबिसगंज के मार्केटिंग यार्ड में गुरूवार को एक पिकअप चालक की बेरहमी से हत्या के बाद राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

Table of Contents

    इस मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य सरकार पर कड़ा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए घटना को “भयावह” बताते हुए कहा कि बिहार में कानून का डर खत्म होता जा रहा है।

     दिनदहाड़े हत्या से दहशत

    बताया जा रहा है कि आरोपी ने बीच बाजार में खुलेआम एक व्यक्ति की हत्या कर दी और उसका सिर लेकर घूमता रहा। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। बाद में मृतक के परिजनों ने आरोपी को खोजकर उसकी भी हत्या कर दी, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई।

     सरकार पर तेजस्वी का हमला

    तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन कानून-व्यवस्था संभालने में पूरी तरह विफल है। उन्होंने कहा कि भाजपा-जदयू के नेता सत्ता की राजनीति में उलझे हुए हैं, जबकि राज्य में अपराध लगातार बढ़ रहा है।

    उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि बिहार में “सुशासन” नहीं बल्कि “महाचौपट राज” चल रहा है, जहां आम लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

    बढ़ते अपराध पर चिंता

    तेजस्वी यादव ने दावा किया कि प्रदेश में हत्या, लूट और अन्य अपराधों की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे दिनदहाड़े वारदातों को अंजाम दे रहे हैं और उन्हें कानून का कोई डर नहीं है।

    सामाजिक माहौल पर भी उठाए सवाल

    अपने बयान में उन्होंने इशारों में हाल ही में आई फिल्म धुरंधर  का जिक्र करते हुए कहा कि समाज में फैलाए जा रहे “जहर” का असर अब दिखने लगा है। उनके मुताबिक, ऐसी घटनाएं सामाजिक माहौल के बिगड़ते हालात को दर्शाती हैं।

    Loading

    Comments are off for this post.