Human Live Media

HomeStateBiharविधानसभा चुनाव 2025 : व्यय प्रेक्षक ने अभ्यर्थियों के व्यय पंजी का किया निरीक्षण, पारदर्शिता पर दिया जोर

विधानसभा चुनाव 2025 : व्यय प्रेक्षक ने अभ्यर्थियों के व्यय पंजी का किया निरीक्षण, पारदर्शिता पर दिया जोर

रोहतास। बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत बुधवार को समाहरणालय, रोहतास स्थित जनता दरबार सभागार में विधानसभा क्षेत्र दिनारा,
IMG-20251029-WA0018

रोहतास। बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत बुधवार को समाहरणालय, रोहतास स्थित जनता दरबार सभागार में विधानसभा क्षेत्र दिनारा, नोखा, डिहरी एवं काराकाट के अभ्यर्थियों के निर्वाचन व्यय पंजी (Expenditure Register) का निरीक्षण किया गया।

Table of Contents

     

    इस निरीक्षण कार्य की अध्यक्षता व्यय प्रेक्षक श्री गौरव ढांडा (Expenditure Observer) ने की। उन्होंने अभ्यर्थियों द्वारा अब तक किए गए चुनावी व्ययों की गहन समीक्षा करते हुए यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि सभी अभिलेख सटीक, अद्यतन एवं पारदर्शी रूप में संधारित किए जाएं।

     

    श्री ढांडा ने निरीक्षण के क्रम में उपस्थित लेखांकन दल (Accounting Team) को निर्देशित किया कि प्रत्येक अभ्यर्थी के खर्च का विवरण Shadow Register में समय पर और सही तरीके से दर्ज किया जाए। उन्होंने कहा कि व्यय के प्रत्येक मद का समय-समय पर सत्यापन आवश्यक है, ताकि निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सभी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन हो सके।

     

    उन्होंने यह भी कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए अभ्यर्थियों के व्यय का सतत निरीक्षण किया जाएगा। यदि किसी भी प्रकार की अनियमितता या असंगति पाई जाती है, तो उसके विरुद्ध तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

     

    इस अवसर पर व्यय निगरानी दल के सदस्य, निर्वाचन व्यय लेखा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं संबंधित कर्मी उपस्थित रहे। व्यय प्रेक्षक ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि चुनावी व्यय से संबंधित समस्त अभिलेख समय पर अद्यतन किए जाएं और किसी भी स्थिति में लापरवाही न बरती जाए।

     

    उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुरूप पारदर्शिता ही लोकतांत्रिक प्रक्रिया की मजबूती का आधार है, और इस दिशा में प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

    Loading

    No Comments