Human Live Media

HomeStateBiharबिक्रमगंज में निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई 1.60 लाख घूस लेते आदेशपाल रंगेहाथ, भूमि विवाद के मामले में हुई कार्रवाई

बिक्रमगंज में निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई 1.60 लाख घूस लेते आदेशपाल रंगेहाथ, भूमि विवाद के मामले में हुई कार्रवाई

बिक्रमगंज /रोहतास: बिक्रमगंज अनुमंडल कार्यालय में मंगलवार को निगरानी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आदेशपाल बिनोद कुमार
IMG-20250916-WA0012

बिक्रमगंज /रोहतास: बिक्रमगंज अनुमंडल कार्यालय में मंगलवार को निगरानी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आदेशपाल बिनोद कुमार ठाकुर को 1.60 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद पूरे अनुमंडल क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

Table of Contents

    शिकायत पर हुई कार्रवाई

    निगरानी डीएसपी नरेन्द्र कुमार ने बताया कि धनगाई निवासी राकेश कुमार ने आदेशपाल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि भूमि विवाद से जुड़े मामले को निपटाने के लिए आदेशपाल ने 1.60 लाख रुपये की मांग की। शिकायत का सत्यापन कराया गया, जिसमें आरोप सही पाए गए।

    सीसीटीवी से बचने का बहाना

    बुधवार को तय रकम देने के लिए जब शिकायतकर्ता कार्यालय पहुंचा तो आदेशपाल ने सीसीटीवी कैमरे का हवाला देते हुए रुपये पीछे की ओर रखने को कहा। जैसे ही पैसे रखे गए, निगरानी विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आदेशपाल को दबोच लिया।

    डीएसपी ने बताया कि आदेशपाल किस वरीय अधिकारी के लिए रिश्वत ले रहा था, इसकी जांच की जाएगी। गिरफ्तारी के बाद विभाग ने उससे पूछताछ शुरू कर दी है।

    आपसी पटीदार निकले शिकायतकर्ता और आरोपी

    जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता राकेश कुमार और गिरफ्तार आदेशपाल बिनोद कुमार ठाकुर आपस में पटीदार हैं और दोनों ही रोहतास जिले के धनगाई गांव के निवासी हैं। इस घटना ने इलाके में भू-स्वामित्व और जमीन विवाद से जुड़े भ्रष्टाचार के मुद्दे को फिर से सुर्खियों में ला दिया है।

    Loading

    No Comments