Human Live Media

HomeStateBiharसासाराम रेलवे स्टेशन पर अभियान के दौरान बड़ी सफलता : एक लाख के चोरी के सामान के साथ युवक गिरफ्तार, पॉक्सो व चोरी के मामलों में पहले से है आरोपी

सासाराम रेलवे स्टेशन पर अभियान के दौरान बड़ी सफलता : एक लाख के चोरी के सामान के साथ युवक गिरफ्तार, पॉक्सो व चोरी के मामलों में पहले से है आरोपी

सासाराम : रेलवे स्टेशन पर आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के उद्देश्य से गुरुवार को सासाराम रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ
IMG-20250911-WA0002

सासाराम : रेलवे स्टेशन पर आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के उद्देश्य से गुरुवार को सासाराम रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने विशेष अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने एक संदिग्ध युवक को धर दबोचा। उसकी तलाशी लेने पर लगभग एक लाख रुपये मूल्य के चोरी के सामान बरामद किए गए।

Table of Contents

    बरामद वस्तुओं में तीन चोरी के मोबाइल फोन और महिलाओं की ज्वेलरी शामिल हैं। गिरफ्तार युवक की पहचान नासरीगंज थाना क्षेत्र के पिपराडीह गांव निवासी 26 वर्षीय विमलेश राम के रूप में हुई है।

    पहले से आपराधिक इतिहास से जुड़ा है आरोपी

    जीआरपी थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक के आपराधिक इतिहास की जांच की गई तो कई मामले सामने आए। स्थानीय थाना नासरीगंज में उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट का मामला दर्ज है। इसके अलावा जीआरपी डेहरी-ऑन-सोन थाना क्षेत्र में चोरी के दो मामले भी दर्ज पाए गए हैं।

    अभियान के तहत मिली सफलता

    अधिकारियों ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए लगातार छापेमारी और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार को चलाए गए इसी अभियान के दौरान विमलेश राम पकड़ा गया। पुलिस ने कहा कि बरामद सामान को संबंधित मामलों से जोड़कर जांच की जा रही है।

    पुलिस की कड़ी कार्रवाई जारी

    जीआरपी ने स्पष्ट किया है कि रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। गिरफ्तार युवक से पूछताछ जारी है और उसके अन्य आपराधिक नेटवर्क का भी खुलासा होने की संभावना है।

    Loading

    No Comments