Last updated: October 11th, 2025 at 02:04 am

रोहतास: बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के मद्देनज़र जिले में मतदाता जागरूकता को लेकर व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में स्वीप (SVEEP) कार्यक्रम के तहत जिले के प्रखंडों में आंगनबाड़ी सेविकाओं ने पोषण अभियान के साथ-साथ मतदाता जागरूकता अभियान शुरू किया।
सेविकाओं ने अपने-अपने पोषक क्षेत्रों के ग्रामीण और महादलित टोलों में रैलियां निकालकर मतदाताओं को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक किया। रैलियों में सेविकाएं पोस्टर, बैनर और नारों के साथ दिखीं। उन्होंने “पहले करो मतदान, फिर जलपान”, “जन-जन का ये नारा है, मतदान अधिकार हमारा है”, “बूढ़े हों या जवान, सभी करें मतदान” जैसे नारों से लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया।
जिला स्तरीय स्वीप कोषांग ने भी मतदाता जागरूकता अभियान में तेजी लाई है। होर्डिंग, फ्लैक्स, बैनर-पोस्टर और सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से ग्रामीणों में मतदान के प्रति जागरूकता फैलाने का काम तीव्र गति से चल रहा है। प्रशासन का उद्देश्य है कि आगामी विधानसभा चुनाव में जिले में अधिकतम मतदान सुनिश्चित किया जा सके।
इस अभियान से न केवल मतदान के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ रही है, बल्कि सेविकाओं की भूमिका ने स्थानीय समुदायों में विश्वास और सक्रियता भी बढ़ाई है।
![]()
No Comments