Last updated: October 8th, 2025 at 02:57 am

सासाराम। , 07 अक्टूबर 2025: बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारियों को लेकर आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी ने विभिन्न कोषांगों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में निर्वाचन प्रक्रिया की सभी तैयारियों की समीक्षा की गई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
ईवीएम कोषांग के नोडल पदाधिकारी ने बताया कि अनुमंडल स्तर पर संचालित ईवीएम प्रदर्शन और वाहन के माध्यम से जनसामान्य के बीच चल रहे जागरूकता कार्यक्रम को निर्वाचन घोषणा के तुरंत बाद बंद कर दिया गया है। वहीं, विधानसभा वार निर्मित डिस्पैच सेंटर की मानक के अनुसार तैयारियों हेतु कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल से पत्राचार किया गया है।
सभी मतदान केंद्रों पर लाइव वेबकास्टिंग के लिए सॉकेट लगाने का निर्देश जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी और जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (आईसीडीएस) को दिया गया है। इसका सत्यापन सेक्टर पदाधिकारियों के माध्यम से किया जाएगा।
निर्वाचन व्यय अनुश्रवण कोषांग के नोडल पदाधिकारी ने बताया कि सभी राजनीतिक दलों को निर्वाचन में व्यय सीमा और व्यय पद्धति के संबंध में प्रशिक्षण दे दिया गया है। नामांकन के समय रेट कार्ड और व्यय पंजी उपलब्ध कराई जाएगी।
DEMP के नोडल पदाधिकारी ने बताया कि फोर्स डिप्लॉयमेंट के अलावा सभी प्रविष्टियाँ कर दी गई हैं और कम्यूनिकेशन प्लान तैयार कर लिया गया है। प्रशिक्षण कोषांग के नोडल पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि गुणवत्ता युक्त प्रशिक्षण सामग्री के माध्यम से छोटे समूहों में प्रशिक्षण दिया जाए और प्रशिक्षण का टेस्टिमोनियल तैयार किया जाए। आयोग के निर्देशानुसार पीठासीन पदाधिकारी, प्रथम मतदान पदाधिकारी और सेक्टर पदाधिकारी को 100-100 वोट डालकर सीयू डेटा से मिलान करना होगा। साथ ही प्रशिक्षण स्थल पर टीवीसीसीटीवी का अधिष्ठापन और मॉडल मतदान केंद्र की व्यवस्था कराई जाएगी।
वाहन कोषांग के नोडल पदाधिकारी ने बताया कि सासाराम विधानसभा के पांच मतदान केंद्रों में इलेक्ट्रिक वाहन का उपयोग किया जाएगा। साथ ही इन केंद्रों में 02-02 महिला कर्मियों को मतदान कर्मी के रूप में प्रतिनियुक्त किया जाएगा। सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को नोटिस तामिला कराने और बाउंडडाउन करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
![]()
No Comments