Last updated: September 16th, 2025 at 04:21 pm

आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 को सुचारू एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को समाहरणालय में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी, रोहतास की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिला निर्वाचन मुख्य कोषांग के अंतर्गत गठित विभिन्न कोषांगों के नोडल अधिकारियों को उनके निर्धारित दायित्वों के निर्वहन और कार्यों की प्रगति संबंधी विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने कार्मिक कोषांग को मतदान प्रक्रिया के लिए आवश्यक कर्मियों का आकलन कर उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों से प्रतिवेदन प्राप्त करने का निर्देश दिया। प्रशिक्षण कोषांग को मतदान कर्मियों का समुचित प्रशिक्षण कराने का दायित्व सौंपा गया।
इसके साथ ही मीडिया कोषांग, एनसीसी प्रशिक्षण कोषांग एवं डाटा अपलोडिंग कोषांग के नोडल अधिकारियों को भी समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से कार्य निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
![]()
No Comments