Last updated: October 16th, 2025 at 05:18 am

सासाराम, 14 अक्टूबर : बिहार विधानसभा आम चुनाव 2025 की तैयारियों के तहत आज अदमापुर स्थित डीएवी स्कूल में मतदान कर्मियों का प्रथम प्रशिक्षण संपन्न हुआ। प्रशिक्षण दो पालियों में आयोजित किया गया।
प्रथम पाली में सुबह 09.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक प्रथम मतदान पदाधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया। इस दौरान कर्मियों को ईवीएम हैण्डस ऑन के साथ-साथ मतदान से संबंधित आवश्यक कार्य और प्रपत्रों के भरण-पोषण की जानकारी दी गई। प्रथम मतदान पदाधिकारी का मुख्य दायित्व निर्वाचक नामावली की चिन्हित प्रति का प्रबंधन, मतदाता की पहचान और मतदाता सूची में अंकन करना है। आवश्यकतानुसार उन्हें पीठासीन पदाधिकारी के कार्य भी करने की जानकारी दी गई।
द्वितीय पाली में दोपहर 01.30 बजे से शाम 04.30 बजे तक पीठासीन पदाधिकारियों को उनके कार्य एवं दायित्वों का प्रशिक्षण दिया गया। पीठासीन पदाधिकारी मतदान से दो दिन पहले अपने केन्द्र पर पहुँचकर संबंधित दस्तावेजों की जांच करते हैं और मतदान दिवस पर मॉक-पाल प्रक्रिया एवं मशीन की तैयारी के बाद सुबह 07.00 बजे से संध्या 06.00 बजे तक मतदान का संचालन करते हैं। इसके साथ ही वे मतदान कर्मियों का निरीक्षण, मतदान संख्या की सूचना एवं VTR रिपोर्ट ऑन-लाइन भेजने का कार्य भी करते हैं। मतदान समाप्त होने के बाद ही EVM संग्रहण केंद्र पर मशीनों को सौंपते हैं।
प्रथम पाली में कुल 2300 प्रथम मतदान पदाधिकारियों में से 2228 उपस्थित हुए, जबकि द्वितीय पाली में 1523 में से 1475 पीठासीन पदाधिकारी प्रशिक्षण में शामिल हुए। उपस्थिति विवरणी तैयार कर कार्मिक प्रबंधन कोषांग को भेज दी गई है।
![]()
No Comments