Last updated: October 14th, 2025 at 05:23 am

अदमापुर (सासाराम)। बिहार विधान सभा आम चुनाव-2025 के मद्देनजर मतदान कर्मियों के प्रथम प्रशिक्षण का आयोजन आज दिनांक 13.10.2025 को डीएवी स्कूल, अदमापुर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रशिक्षण दो पालियों में आयोजित किया गया, प्रथम पाली सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर 02.00 बजे से शाम 04.30 बजे तक चली।
प्रशिक्षण के दौरान प्रथम मतदान कर्मियों को उनके कार्य एवं दायित्वों की जानकारी प्रतिनियुक्त मास्टर ट्रेनर द्वारा दी गई। वहीं द्वितीय मतदान कर्मियों को ईवीएम हैंड्स-ऑन अभ्यास के साथ-साथ मतदान से संबंधित आवश्यक कार्यों और प्रपत्र भरने की प्रक्रिया समझाई गई।
प्रथम मतदान कर्मियों के मुख्य कार्य एवं दायित्व इस प्रकार हैं:
1. निर्वाचक नामावली की चिन्हित प्रति का प्रभारी होना।
2. मतदाता की पहचान ई-प्रमाण पत्र (EPIC) या फोटोयुक्त अन्य विकल्पों में से किसी एक से करना।
3. मतदाता सूची में मतदाता को चिन्हित करना।
नोट: आवश्यकतानुसार, प्रथम मतदान कर्मी पीठासीन अधिकारी के दायित्वों के निर्वहन में पूर्ण रूप से उत्तरदायी होंगे। निर्वाचन प्रक्रिया की पूरी जानकारी उनके लिए अनिवार्य है।
प्रशिक्षण में प्रथम पाली में कुल 2300 में से 2274 और द्वितीय पाली में कुल 2125 में से 2087 द्वितीय मतदान कर्मी उपस्थित रहे। उपस्थिति विवरणी / प्रतिवेदन तैयार कर कार्मिक प्रबंधन कोषांग को भेज दिया गया है।
![]()
No Comments