Human Live Media

HomeStateBiharकौन बनेगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री? डॉ. प्रेम कुमार ने दिया बड़ा बयान

कौन बनेगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री? डॉ. प्रेम कुमार ने दिया बड़ा बयान

बिहार के अगले मुख्यमंत्री को लेकर सस्पेंस अभी भी बना हुआ है। विभिन्न नामों को लेकर अटकलों का दौर जारी
prem-kumar

बिहार के अगले मुख्यमंत्री को लेकर सस्पेंस अभी भी बना हुआ है। विभिन्न नामों को लेकर अटकलों का दौर जारी है, लेकिन अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि राज्य की कमान किसे सौंपी जाएगी। इस बीच बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने कहा है कि मुख्यमंत्री पद को लेकर अंतिम निर्णय पार्टी नेतृत्व ही करेगा।

Table of Contents

    बक्सर के ब्रह्मपुर में किया मंदिर दर्शन

    शुक्रवार रात डॉ. प्रेम कुमार बक्सर के ब्रह्मपुर पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

    राज्य की सुख-शांति के लिए मांगा आशीर्वाद

    पूजा के बाद मंदिर के पुजारियों ने उन्हें सम्मानित किया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि उन्होंने राज्य में सुख, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। उन्होंने यह भी कहा कि यहां आकर उन्हें हमेशा खुशी मिलती है और वह पहले भी कई बार दर्शन करने आ चुके हैं। मुख्यमंत्री पद की दावेदारी को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने दोहराया कि यह फैसला पार्टी ही करेगी कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा।

    खुद को बताया समर्पित कार्यकर्ता

    उन्होंने खुद को पार्टी का एक साधारण और समर्पित कार्यकर्ता बताते हुए कहा कि पार्टी जो भी जिम्मेदारी देती है, उसे वह पूरी ईमानदारी से निभाते हैं।

    सहकारिता मंत्री के रूप में किया कार्य

    अपने पिछले कार्यकाल का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सहकारिता मंत्री के रूप में भी उन्होंने बेहतर काम करने का प्रयास किया। उनकी इस यात्रा की जानकारी पहले से पार्टी कार्यकर्ताओं को नहीं थी। पूजा के बाद वह डुमरांव में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हो गए।

    Loading

    Comments are off for this post.