Last updated: November 26th, 2026 at 01:42 pm

पटना: बिहार में जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने अपने संगठन को और मजबूत बनाने के लिए प्रदेश कमेटी का विस्तार किया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने विस्तारित कमेटी की नई सूची जारी कर दी है। इसमें तीन नेताओं को प्रदेश उपाध्यक्ष, नौ नेताओं को प्रबिहार JDU संगठन में बड़ा फेरबदल, तीन नेताओं को प्रदेश उपाध्यक्ष की कमान देश महासचिव और 11 नेताओं को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पार्टी की ओर से जारी सूची के मुताबिक, नालंदा के रामचरित्र सिंह, वैशाली के विजय साहनी और औरंगाबाद के विश्वनाथ सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। इन नियुक्तियों के जरिए पार्टी ने संगठन में नए चेहरों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है।
नौ नेताओं को बनाया गया प्रदेश महासचिव
प्रदेश कमेटी के विस्तार में विधायक रणधीर सिंह और पूर्व विधायक राजकुमार सिंह समेत कई नेताओं को महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है। इस सूची में अमर कुमार चौधरी, पूर्व विधान पार्षद डॉ. अजय कुमार, मुर्तजा अली कैसर, राजकुमार झा, रंगनाथ शर्मा और ओम प्रकाश सिंह सेतु के नाम भी शामिल हैं। इसके अलावा मनीष कुमार को प्रदेश महासचिव बनाने के साथ मुख्यालय प्रभारी (आईटी) की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।
11 नेताओं को मिली सचिव की जिम्मेदारी
JDU की नई प्रदेश कमेटी में 11 नेताओं को सचिव बनाया गया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा की ओर से जारी पत्र के जरिए इन सभी संगठनात्मक नियुक्तियों की जानकारी दी गई है। प्रदेश कमेटी के इस विस्तार को बिहार में JDU के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। नई जिम्मेदारियां मिलने के बाद पार्टी के सामने संगठन को सक्रिय करने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों में बेहतर तालमेल बनाने की चुनौती होगी।
![]()
Comments are off for this post.