Last updated: April 7th, 2026 at 07:00 am

पटना : बिहार में लागू शराबबंदी कानून को लेकर राजनीतिक माहौल फिर गरमा गया है। विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव द्वारा उठाए गए सवालों के बाद सत्ताधारी जदयू ने उन पर तीखा जवाब दिया है।
जदयू के वरिष्ठ नेता नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि वे शराबबंदी कानून को लेकर कोई ठोस सुझाव देने के बजाय सिर्फ आलोचना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि तेजस्वी यादव को इस कानून से आपत्ति है, तो उन्हें अपनी स्थिति साफ करनी चाहिए।
नीरज कुमार ने तंज कसते हुए कहा कि तेजस्वी यादव को अपने परिवार और पार्टी के नेताओं से इस मुद्दे पर लिखित राय लेनी चाहिए। इसमें उनके परिवार के सदस्य, पार्टी विधायक, विधान पार्षद और अन्य पदाधिकारी शामिल हों, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि वास्तव में उनकी पार्टी शराबबंदी के पक्ष में है या विरोध में।
इसके साथ ही जदयू नेता ने यह भी आरोप लगाया कि राजद को चुनाव के दौरान शराब कंपनियों से बड़ी रकम मिली थी। उन्होंने तेजस्वी यादव से इस विषय में भी पारदर्शिता दिखाने की मांग की और कहा कि इससे सच्चाई सामने आएगी।
उन्होंने सुझाव दिया कि इन सभी तथ्यों और राय को सार्वजनिक मंच, खासकर सोशल मीडिया पर साझा किया जाना चाहिए, जिससे जनता खुद तय कर सके कि शराबबंदी कानून को कितना समर्थन प्राप्त है।
दरअसल, तेजस्वी यादव ने हाल ही में शराबबंदी कानून को असफल बताया था, जिसके बाद से सियासी बयानबाजी तेज हो गई है।
![]()
Comments are off for this post.