Human Live Media

HomeStateBiharपूर्वी चंपारण में बड़ा एक्शन: संदिग्ध गतिविधियों के बीच मदरसा बंद, हथियार बरामद

पूर्वी चंपारण में बड़ा एक्शन: संदिग्ध गतिविधियों के बीच मदरसा बंद, हथियार बरामद

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर
WhatsApp Image 2026-04-05 at 1.54.07 PM

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मदरसे से अवैध हथियार बरामद किया है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

Table of Contents

    पुलिस को सूचना मिली थी कि चकिया क्षेत्र के गवंद्रा स्थित एक मदरसे में संदिग्ध गतिविधियां चल रही हैं और वहां हथियार छिपाकर रखे गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

    उनके आदेश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और स्थानीय थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। तलाशी के दौरान मदरसे से एक पिस्टल बरामद की गई।

    तीन लोग हिरासत में, पूछताछ जारी

    कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद तीन व्यक्तियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है और उनकी निशानदेही पर अन्य ठिकानों पर भी छापेमारी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मामले की गहराई से जांच की जा रही है ताकि इस पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।

    मदरसा किया गया सील, पुराने कनेक्शन की भी जांच

    बरामदगी के बाद संबंधित मदरसे को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया है। जांच एजेंसियां अब इस बात की भी पड़ताल कर रही हैं कि कहीं इस मामले का संबंध पहले की किसी आपराधिक या संदिग्ध गतिविधि से तो नहीं है।

    गौरतलब है कि इसी स्थान से पहले भी एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिसके तार एक प्रतिबंधित संगठन से जुड़े बताए गए थे। ऐसे में इस नई कार्रवाई को उसी कड़ी से जोड़कर देखा जा रहा है।

    Loading

    Comments are off for this post.