Human Live Media

HomeNewsहार्ट संबंधी परेशानी के बाद अस्पताल में भर्ती हुए मंत्री रामकृपाल यादव, मेदांता पहुंचकर नीतीश कुमार ने जाना हाल

हार्ट संबंधी परेशानी के बाद अस्पताल में भर्ती हुए मंत्री रामकृपाल यादव, मेदांता पहुंचकर नीतीश कुमार ने जाना हाल

बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री और भाजपा नेता रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें पटना स्थित मेदांता अस्पताल
NewsDeatils4ea6fbb9981f458990847ec1afe13b6854

बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री और भाजपा नेता रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें पटना स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकीय जांच में हृदय संबंधी समस्या सामने आने पर डॉक्टरों ने उनके हार्ट में पेसमेकर सफलतापूर्वक इंप्लांट किया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और वे विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उपचाराधीन हैं।

Table of Contents

    मंत्री की तबीयत खराब होने की सूचना मिलने के बाद जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को मेदांता अस्पताल पहुंचे। उन्होंने रामकृपाल यादव से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और जल्द स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दीं।

    अस्पताल में नीतीश कुमार ने चिकित्सकों से मंत्री के स्वास्थ्य की विस्तृत जानकारी ली और बेहतर इलाज सुनिश्चित करने का आग्रह किया। इस दौरान बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अशोक चौधरी, जदयू विधान परिषद सदस्य ललन सर्राफ समेत कई अन्य नेता भी अस्पताल में मौजूद रहे।

    जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के बाद रामकृपाल यादव को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आवश्यक जांच के बाद डॉक्टरों ने पेसमेकर लगाने का निर्णय लिया, जिसके बाद सफल प्रक्रिया पूरी की गई। वर्तमान में डॉक्टर लगातार उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

    राजनीतिक हलकों में भी यह मुलाकात चर्चा का विषय बनी हुई है। मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद भी जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय हैं। भाजपा के वरिष्ठ मंत्री का हाल जानने अस्पताल पहुंचना राजनीतिक सौहार्द का संदेश माना जा रहा है।

    Loading

    Comments are off for this post.