Last updated: August 17th, 2026 at 04:59 pm

भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम का ऐलान किया है। पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन की ओर से घोषित नई सूची में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महासचिव और राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
नई टीम में अनुभवी नेताओं के साथ महिलाओं और युवा चेहरों को भी जगह दी गई है। पार्टी ने विभिन्न क्षेत्रों और सामाजिक समूहों के प्रतिनिधित्व को ध्यान में रखते हुए संगठनात्मक संतुलन बनाने की कोशिश की है।
वसुंधरा राजे समेत कई नेताओं को उपाध्यक्ष पद
राष्ट्रीय उपाध्यक्षों की सूची में वसुंधरा राजे सिंधिया के अलावा तीरथ सिंह रावत, राम माधव, बैजयंत जय पांडा, डी. पुरंदेश्वरी, रेखा दर्मा, वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी, भारती प्रवीण पवार, मनप्रीत सिंह बादल, लाल सिंह आर्य, प्रो. एम. नागराज, प्रो. तारिक मंसूर और डॉ. मधुचंद्र कर को शामिल किया गया है।
संगठन में संतोष को अहम भूमिका
बीएल संतोष को एक बार फिर राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं शिवप्रकाश और सौदान सिंह को राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) बनाया गया है। राष्ट्रीय महामंत्री के पद पर विनोद तावड़े, सुनील बंसल, बिप्लब कुमार देब, स्मृति ईरानी, सतीश पूनिया, गजेंद्र पटेल, हरीश द्विवेदी और संजय भाटिया को जिम्मेदारी दी गई है।
नई टीम में क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन पर जोर
भाजपा की नई संगठनात्मक टीम में महिलाओं, युवाओं और अलग-अलग सामाजिक समूहों को प्रतिनिधित्व देने पर विशेष ध्यान दिया गया है। उत्तर प्रदेश से भी कई नेताओं को राष्ट्रीय संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिली हैं।
राजनीतिक रूप से उत्तर प्रदेश का महत्व देखते हुए यह बदलाव खास माना जा रहा है। राज्य में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। ऐसे में नई टीम के गठन को भाजपा की आगामी राजनीतिक और संगठनात्मक रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।
नई टीम के जरिए भाजपा ने संगठन में अनुभवी चेहरों के साथ नए समीकरणों को साधने का संकेत दिया है। आने वाले समय में इन नियुक्तियों का असर पार्टी की चुनावी तैयारियों और संगठन विस्तार पर भी दिखाई दे सकता है।
![]()
Comments are off for this post.