Human Live Media

HomeStateBiharबांकीपुर उपचुनाव में BJP का मेगा प्रचार प्लान, मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर समेत 40 स्टार प्रचारक मैदान में

बांकीपुर उपचुनाव में BJP का मेगा प्रचार प्लान, मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर समेत 40 स्टार प्रचारक मैदान में

बिहार की बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने चुनाव प्रचार की तैयारियां तेज कर दी हैं।
images (43)

बिहार की बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने चुनाव प्रचार की तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने अपने उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के समर्थन में प्रचार के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इस सूची में भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ लोकप्रिय कलाकारों को भी शामिल किया गया है।

Table of Contents

    मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर करेंगे प्रचार

    बीजेपी की ओर से जारी सूची में भोजपुरी अभिनेता एवं सांसद मनोज तिवारी, भोजपुरी गायक पवन सिंह और लोकगायिका मैथिली ठाकुर को स्टार प्रचारक बनाया गया है। पार्टी को उम्मीद है कि ये लोकप्रिय चेहरे चुनाव प्रचार के दौरान मतदाताओं तक अपनी मजबूत पहुंच बनाएंगे और उम्मीदवार के पक्ष में माहौल तैयार करेंगे।

    वरिष्ठ नेताओं को भी मिली अहम जिम्मेदारी

    स्टार प्रचारकों की सूची में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं के नाम भी शामिल हैं। सभी नेता आगामी दिनों में बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभाएं और जनसंपर्क अभियान चलाएंगे।

     

    बांकीपुर विधानसभा सीट भाजपा नेता नितिन नबीन के राज्यसभा सदस्य बनने के बाद खाली हुई थी। इस सीट पर 30 जुलाई को मतदान होगा। भाजपा ने यहां से नीरज कुमार सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है, जबकि जन सुराज पार्टी ने प्रशांत किशोर को चुनावी मैदान में उतारा है। ऐसे में यह उपचुनाव राजनीतिक रूप से काफी अहम माना जा रहा है।

    Loading

    Comments are off for this post.