Human Live Media

HomeBlogBudget 2026 पर सीएम धामी की प्रतिक्रिया: बोले– यह बजट सिर्फ आंकड़ों का नहीं, ‘विकसित भारत’ के विजन का दस्तावेज

Budget 2026 पर सीएम धामी की प्रतिक्रिया: बोले– यह बजट सिर्फ आंकड़ों का नहीं, ‘विकसित भारत’ के विजन का दस्तावेज

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में पेश किए गए केंद्रीय बजट 2026-27 को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर
Budget 2026 पर सीएम धामी की प्रतिक्रिया: बोले– यह बजट सिर्फ आंकड़ों का नहीं, ‘विकसित भारत’ के विजन का दस्तावेज

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में पेश किए गए केंद्रीय बजट 2026-27 को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। मुख्यमंत्री ने बजट की सराहना करते हुए इसे देश को आत्मनिर्भर, समृद्ध और वैश्विक नेतृत्व की ओर ले जाने वाला रोडमैप बताया।

Table of Contents

    सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तैयार किया गया यह बजट केवल आय-व्यय का विवरण नहीं है, बल्कि आने वाले वर्षों के लिए भारत की दिशा और दृष्टि को स्पष्ट करता है। बजट में वर्तमान जरूरतों के साथ-साथ भविष्य की चुनौतियों को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाई गई हैं।

    मुख्यमंत्री के अनुसार, बजट में किसान, युवा, महिलाओं और कमजोर वर्गों को प्राथमिकता दी गई है। रोजगार सृजन, आत्मनिर्भरता और सामाजिक समावेशन को मजबूत करने वाले प्रावधान इसमें साफ तौर पर दिखाई देते हैं। रक्षा, कृषि, बुनियादी ढांचा, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, पर्यटन और नवाचार जैसे क्षेत्रों में किए गए निवेश से देश की आर्थिक रफ्तार तेज होने की उम्मीद है।

    उत्तराखंड के लिए खास तौर पर बजट में पर्वतीय राज्यों में ट्रेकिंग और इको-टूरिज्म से जुड़े ट्रेल्स विकसित करने की घोषणा को मुख्यमंत्री ने अहम कदम बताया। उन्होंने कहा कि इससे पहाड़ी क्षेत्रों में स्थानीय लोगों की आजीविका मजबूत होगी, युवाओं को रोजगार मिलेगा और पर्यटन के नए अवसर पैदा होंगे।

    सीएम धामी ने भरोसा जताया कि केंद्रीय बजट 2026-27 उत्तराखंड समेत पूरे देश के संतुलित और समावेशी विकास की मजबूत नींव रखेगा और ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को हासिल करने में मील का पत्थर साबित होगा।

    Loading

    Comments are off for this post.