Human Live Media

HomeNewsNetflix को केंद्र सरकार का निर्देश, भारत में रिलीज नहीं होगी पाकिस्तान की कोई भी वेब सीरीज? ‘जो बचे हैं संग समेट लो’ पर बढ़ा विवाद

Netflix को केंद्र सरकार का निर्देश, भारत में रिलीज नहीं होगी पाकिस्तान की कोई भी वेब सीरीज? ‘जो बचे हैं संग समेट लो’ पर बढ़ा विवाद

भारत में पाकिस्तानी कंटेंट की स्ट्रीमिंग को लेकर एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है। केंद्र सरकार के सूचना
b5b1acfa-12a9-4ee3-ad1e-ab75ca28b58d

भारत में पाकिस्तानी कंटेंट की स्ट्रीमिंग को लेकर एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है। केंद्र सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने नेटफ्लिक्स से कहा है कि वह यह सुनिश्चित करे कि पाकिस्तान से जुड़ी कोई भी वेब सीरीज या फिल्म भारतीय दर्शकों के लिए उपलब्ध न हो। यह निर्देश पाकिस्तान की आगामी वेब सीरीज ‘जो बचे हैं संग समेट लो’ को लेकर मिली शिकायतों के बाद दिया गया है।

Table of Contents

    आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, मंत्रालय को इस सीरीज के भारत में रिलीज होने की संभावना को लेकर कई शिकायतें और आपत्तियां मिली थीं। इसके बाद सरकार ने नेटफ्लिक्स को पहले जारी की गई एडवाइजरी का पालन करने की याद दिलाई है।

    दरअसल, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने 8 मई 2025 को एक एडवाइजरी जारी की थी। इसी के तहत नेटफ्लिक्स से पाकिस्तान से जुड़े कंटेंट को भारत में स्ट्रीम नहीं करने को कहा गया था। सूत्रों का कहना है कि मंत्रालय ने अब प्लेटफॉर्म से अपनी पुरानी प्रतिबद्धता पर कायम रहने और पहले बताई गई नीति का पालन करने को कहा है।

    इस मामले में पिछले साल जून में नेटफ्लिक्स ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को जानकारी दी थी कि उसने पाकिस्तान की कोई भी फिल्म या वेब सीरीज भारत में अपने सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध नहीं कराई है। अब मंत्रालय ने कंपनी को उसी रुख पर बने रहने का निर्देश दिया है।

    इस बीच, पाकिस्तानी वेब सीरीज ‘जो बचे हैं संग समेट लो’ का ट्रेलर मंगलवार को जारी किया गया है। इस सीरीज को दिसंबर में स्ट्रीम किए जाने की योजना है। ऐसे में इसके भारत में उपलब्ध होने की संभावना को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

    फिलहाल, नेटफ्लिक्स की ओर से इस नए निर्देश पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम के बाद भारत में पाकिस्तानी मनोरंजन कंटेंट की उपलब्धता को लेकर बहस एक बार फिर तेज हो गई है।

    Loading

    Comments are off for this post.