Last updated: October 25th, 2025 at 01:45 am

सासाराम (रोहतास) : राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा जागरूकता माह के अवसर पर अक्टूबर 2025 में गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं संकाय सदस्यों में साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा सुरक्षित डिजिटल व्यवहार को प्रोत्साहित करना था।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा आयोजित “चेतना श्रृंखला व्याख्यान ऑन साइबर क्राइम एंड साइबर सेफ्टी” का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस व्याख्यान का मुख्य संबोधन गौरव गुप्ता, निदेशक, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन एन.एस.एस. यूनिट, गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के तत्वावधान में किया गया, जिसका समन्वयन है वेदांताचार्य कुमार प्रजापति द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. (डॉ.) कुमार आलोक प्रताप, रजिस्ट्रार, जी.एन.एस.यू. ने की। इस अवसर पर प्रो. (डॉ.) ललितेश्वर प्रताप सिंह, मुख्य प्रॉक्टर, जी.एन.एस.यू., प्रो. (डॉ.) एस. एस. सिंह, डीन, कृषि संकाय, डॉ. धनंजय तिवारी ए आयुष कात्यायन, कार्यक्रम अधिकारी, एन.एस.एस., जी.एन.एस.यू. सहित विभिन्न विभागों के संकाय सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन राजा बाबू द्वारा किया गया। मुख्य वक्ता श्री गौरव गुप्ता ने अपने व्याख्यान में साइबर सुरक्षा के महत्व, साइबर अपराधों के प्रकार तथा उनसे बचाव के उपायों पर विस्तृत रूप से चर्चा की। उन्होंने बताया कि डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है और सतर्कता ही सबसे प्रभावी सुरक्षा है।
यह कार्यक्रम यूजीसी द्वारा देशभर के विभिन्न उच्च शिक्षण संस्थानों में आयोजित श्रृंखला के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण पहल रहा। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय में इसका सफल आयोजन विद्यार्थियों में डिजिटल सुरक्षा के प्रति सजगता और जिम्मेदारी की भावना को सशक्त बनाने की दिशा में एक सराहनीय कदम रहा।विभिन्न उच्च शिक्षण संस्थानों में आयोजित श्रृंखला के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण पहल रहा। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय में इसका सफल आयोजन विद्यार्थियों में डिजिटल सुरक्षा के प्रति सजगता और जिम्मेदारी की भावना को सशक्त बनाने की दिशा में एक सराहनीय कदम रहा।
![]()
No Comments