Human Live Media

HomeStateBiharबिहार की बेटियाँ करे पुकार, नशामुक्त हो अपना बिहार” नशे का जो हुआ शिकार, उजाड़ा उसका घर परिवार

बिहार की बेटियाँ करे पुकार, नशामुक्त हो अपना बिहार” नशे का जो हुआ शिकार, उजाड़ा उसका घर परिवार

सासाराम। बुधवार को नशा मुक्ति दिवस के अवसर सासाराम रेलवे स्टेशन से प्रातः 7.30 बजे से सरकारी छात्र-छात्रों द्वारा प्रभात
IMG-20251126-WA0042

सासाराम। बुधवार को नशा मुक्ति दिवस के अवसर सासाराम रेलवे स्टेशन से प्रातः 7.30 बजे से सरकारी छात्र-छात्रों द्वारा प्रभात फेरी में

Table of Contents

    *”बिहार की बेटियाँ करे पुकार, नशामुक्त हो अपना बिहार”, नशे का जो हुआ शिकार, उजड़ा उसका घर परिवार”, “हमने यह ठाना है, बिहार को नशामुक्त बनाना है” नशे की लत एक बीमारी है, इससे दूर रहना समझदारी है”*

    नारों के साथ शहर के पुरानी जीटी रोड होते हुए फजलगंज स्टेडियम गयी। इसमें जिला स्तरीय पदाधिकारीगण, मद्य निषेध विभाग के सभी क्षेत्रीय पदाधिकारीगण एवं कर्मी उक्त प्रभात फेरी पर उपस्थित रहे। फजलगंज स्टेडियम पहुंचने पर पदाधिकारियों द्वारा सभी बच्चों को शराब का सेवन नहीं करने संबंधित शपथ दिलायी गयी।

    जीविका दीदीयों द्वारा ‘महिलाओं की यही पुकार, नशामुक्त हो अपना बिहार” का नारा पंचायतों एवं वार्डों में दिया गया। साथ ही अभिभावकों को शराब नहीं पीने से संबंधित शपथ दिलवायी गयी।

    पंचायत विभाग के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों द्वारा अपने-अपने पंचायत में शराब का सेवन नहीं करने संबंधित शपथ दिलवायी गयी।

    कला – जत्था के द्वारा नुकड़ नाटक के माध्यम से नशीले पदार्थो और जहरीली शराब या ताड़ी से हुए मौत के पूर्वोदाहरण की जानकारी के साथ-साथ उसके सेवन के अन्य दुष्परिणामों का सम्पूर्ण जिला में दिनांक 26.11.2025 को पंचायत स्तर पर प्रचार-प्रसार किया गया। नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर समाज कल्याण विभाग द्वारा सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं के माध्यम से महिलाओं की यही पुकार, नशामुक्त हो अपना बिहार” अभियान चलाकर शराब, तम्बाकू एवं गुटखा के दुष्प्रभावों से आमजनों को जागरुक करने हेतु दिनांक 26.11.2025 को प्रचार-प्रसार किया गया।

    तत्पश्चात् प्रातः 10 बजे से नशा मुक्ति दिवस पर डीआरडीए सभागार, सासाराम में नशा मुक्ति दिवस का कार्यक्रम के लाइव वीडियो स्ट्रीमिंग की व्यवस्था एनआईसी, रोहतास द्वारा प्रस्तारित किया गया। इसमें प्रबुद्ध व्यक्तियों, जीविका दीदीयों, जिला पदाधिकारी रोहतास, डीडीसी रोहतास, जिला शिक्षा पदाधिकारी रोहतास, सहायक आयुक्त मद्य निषेध रोहतास एवं अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।

    नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर निबंध लेखन में प्रथम स्थान नंदनी कुमारी, द्वितीय स्थान सोनम कुमारी एवं तृतीय स्थान प्रिति कुमारी, चित्रकला में प्रथम स्थान रिया राज, द्वितीय स्थान पूजा कुमारी, तृतीय स्थान सावनी कुमारी, वाद-विवाद में प्रथम स्थान शब्बा नुरी एवं लक्की कुमार, द्वितीय स्थान श्रेया कुमारी तथा तृतीय स्थान वर्षा कुमारी को नेशनल बुक ट्रस्ट स्वतंत्रता संग्राम/ महापुरुषों की जीवनी से संबंधित ज्ञानवर्द्धक पुस्तकें पुरस्कार स्वरुप जिला पदाधिकारी रोहतास के द्वारा डीआरडीए सभागार में प्रदान किया गया।

    Loading

    No Comments