Human Live Media

HomeStateBiharकथराई व कंजर पंचायतों में विकास योजनाओं की समीक्षा, अधूरे कार्य जल्द पूर्ण करने निर्देश

कथराई व कंजर पंचायतों में विकास योजनाओं की समीक्षा, अधूरे कार्य जल्द पूर्ण करने निर्देश

कोचस रोहतास। कथराई और कंजर पंचायत सरकार भवनों में गुरुवार को विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिए अलग-अलग
IMG-20251211-WA0013

कोचस रोहतास। कथराई और कंजर पंचायत सरकार भवनों में गुरुवार को विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिए अलग-अलग बैठकों का आयोजन किया गया। कथराई पंचायत में बैठक की अध्यक्षता मुखिया निर्मला कुमारी ने की, जबकि कंजर पंचायत में बैठक का संचालन मुखिया दद्दन प्रसाद ने किया। दोनों पंचायतों में आयोजित बैठकों का मुख्य उद्देश्य मौजूदा योजनाओं की स्थिति जानना और आगामी कार्ययोजना तय करना था।

Table of Contents

     

    बैठकों में प्रखंड स्तर पर चल रही योजनाओं के साथ-साथ 26/27 जीपीडीपी विकास योजना पर विस्तार से चर्चा की गई। संबंधित विभागों के अधिकारी, पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक और विभिन्न विभागों के कर्मी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने अब तक हुए कार्यों की अद्यतन जानकारी प्रस्तुत की और जमीन पर आने वाली समस्याओं से अवगत कराया।

     

    बैठक में पूर्व में स्वीकृत परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट भी रखी गई। कई जगहों पर अधूरे पड़े नाली-गली निर्माण, सड़क मरम्मत, पेयजल आपूर्ति, सामुदायिक भवन, शौचालय निर्माण सहित अन्य परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। मुखियाओं ने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और समय-सीमा के भीतर कार्य पूरा करना अनिवार्य होगा।

     

    बैठकों में विभिन्न पंचायतों के वार्डों से निर्वाचित प्रतिनिधि भी शामिल हुए। वार्ड सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों में लंबित कार्यों व स्थानीय समस्याओं को विस्तार से रखा। कई प्रतिनिधियों ने नालियों की सफाई, जलजमाव, बिजली व्यवस्था और आवागमन से जुड़ी कठिनाइयों को भी सामने रखा। अधिकारियों ने समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने का भरोसा दिया।

     

    स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि इन बैठकों के बाद विकास कार्यों में तेज़ी आएगी और वर्षों से लंबित योजनाओं को पूरा किया जाएगा, जिससे पंचायतों में बुनियादी सुविधाओं में सुधार होगा।

    Loading

    No Comments