Human Live Media

HomeNewsराजस्व विभाग संभालते ही एक्शन मोड में दिलीप जायसवाल, अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी

राजस्व विभाग संभालते ही एक्शन मोड में दिलीप जायसवाल, अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी

Bihar Politics: बिहार सरकार में मंत्री बनने के बाद दिलीप जायसवाल ने शुक्रवार को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का
c220edb6-b6f7-4aef-a3e6-f052f49c17bf_1722321252

Bihar Politics: बिहार सरकार में मंत्री बनने के बाद दिलीप जायसवाल ने शुक्रवार को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का पदभार संभाल लिया। विभाग पहुंचने पर अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। पद संभालते ही मंत्री ने साफ संदेश दिया कि काम में लापरवाही और भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Table of Contents

    दिलीप जायसवाल ने अधिकारियों के साथ शुरुआती बैठक में कहा कि राजस्व विभाग सीधे तौर पर आम जनता से जुड़ा हुआ है और इसे लेकर लोगों की काफी शिकायतें सामने आती रही हैं। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता जनता की समस्याओं का तेजी से समाधान करना और विभागीय कार्यप्रणाली को पारदर्शी बनाना होगा।

    मंत्री ने यह भी संकेत दिए कि भूमि सर्वे से जुड़े मामलों की जल्द समीक्षा की जाएगी। इसके लिए विभागीय अधिकारियों के साथ एक बड़ी बैठक बुलाने की तैयारी की जा रही है, ताकि लंबित मामलों और शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई हो सके।

    उन्होंने कहा कि वे पहले भी इस विभाग से जुड़े कामकाज को करीब से समझ चुके हैं और अधिकारियों के साथ लगातार संवाद में रहे हैं। अब नई जिम्मेदारी मिलने के बाद विभाग को और बेहतर तरीके से चलाने की कोशिश की जाएगी।

    गौरतलब है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद दिलीप जायसवाल को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बिहार सरकार के नए मंत्रियों ने गुरुवार को शपथ ली थी, जिसके बाद अब विभागों का कामकाज शुरू हो गया है।

    Loading

    Comments are off for this post.