Human Live Media

HomeStateBiharडीएम की अध्यक्षता में जनता दरबार, 90 लोगों की समस्याएँ सुनी गईं, विभागीय अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई का निर्देश

डीएम की अध्यक्षता में जनता दरबार, 90 लोगों की समस्याएँ सुनी गईं, विभागीय अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई का निर्देश

सासाराम। जिला पदाधिकारी रोहतास की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें जिला स्तरीय सभी
IMG-20250926-WA0007

सासाराम। जिला पदाधिकारी रोहतास की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें जिला स्तरीय सभी पदाधिकारियों के साथ अनुश्रवण कोषांग-सह-महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र रोहतास ने भाग लिया। जनता दरबार में लगभग 90 लोगों की उपस्थिति रही। उनकी समस्याओं और शिकायतों को विभागवार सुना गया और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

Table of Contents

    डीएम ने स्पष्ट किया कि किसी भी शिकायत पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लोक शिकायत निवारण अधिनियम (PGRO) के अंतर्गत आने वाले आवेदनों को मौके पर ही समीक्षा कर संबंधित लोक शिकायत निवारण पदाधिकारियों—सासाराम, बिक्रमगंज और डिहरी—को भेजा गया। आवेदनों का ऑनलाइन पंजीकरण कराना भी शुरू करा दिया गया, ताकि आवेदक अपनी शिकायतों पर की गई कार्रवाई की अद्यतन जानकारी समय-समय पर प्राप्त कर सकें।

    जनता दरबार में आए आवेदनों को विभागवार संबंधित अधिकारियों को भेजा गया। इनमें प्रमुख रूप से—

    दिनेश कुमार सिंह, ग्राम मोरसराय का आवेदन अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सासाराम को

    अरविंद कुमार सिंह, संवेदक भवन उद्योग, अकोढ़ीगोला का आवेदन जिला कल्याण पदाधिकारी को

    नीतू कुमारी, प्रखंड दिनारा का आवेदन न्यायालय पेशकार को

    राष्ट्रीय सेविका समिति, रोहतास का आवेदन पुलिस अधीक्षक को

    राजेश्वर पांडेय, ग्राम कुसुम्हरा का आवेदन सहायक पुलिस अधीक्षक, बिक्रमगंज को

    सावित्री कुमारी का आवेदन जिला शिक्षा पदाधिकारी को

    किरण देवी का आवेदन स्थापना उप समाहर्ता को जांच कर कार्रवाई हेतु भेजा गया।

    इसी तरह प्राप्त शेष सभी आवेदनों को भी संबंधित विभागों को अग्रसारित कर दिया गया। जिला पदाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी तय समयसीमा में निष्पादन सुनिश्चित करें, ताकि आमजन को शीघ्र राहत मिल सके।

    Loading

    No Comments