Last updated: September 10th, 2025 at 04:16 am

रोहतास, 09 सितंबर।
जिला पदाधिकारी महोदया, रोहतास के द्वारा आज कुल आठ आम नागरिकों से दैनिक लोक साक्षात्कार किया गया। इस दौरान लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएँ और आवेदन प्रस्तुत किए।
ग्राम परसियाँ, पंचायत नोनसारी, प्रखंड नोखा की शांति देवी ने मृत रसोइया-सह-सहायक के आश्रित को अनुग्रह अनुदान राशि उपलब्ध कराने संबंधी आवेदन दिया। जिला पदाधिकारी ने इस पर त्वरित कार्रवाई का निर्देश देते हुए मामले को जिला शिक्षा पदाधिकारी, रोहतास को भेजा।
रायपुर चोर, थाना बड्डी निवासी नरेन्द्र कुमार सिंह ने दाखिल-खारिज में सुधार के लिए आवेदन दिया। इसे शीघ्र निष्पादन हेतु अंचलाधिकारी, शिवसागर को अग्रसारित किया गया।
वहीं सकला, थाना काराकाट गोड़ारी के पुष्पेन्द्र कुमार ने स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड से लोन के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। इस संबंध में जिला योजना पदाधिकारी, रोहतास को कार्रवाई का निर्देश दिया गया।
इसी प्रकार प्राप्त अन्य सभी आवेदन पत्रों को संबंधित पदाधिकारियों एवं कार्यालयों को त्वरित निष्पादन हेतु अग्रसारित कर दिया गया।
![]()
No Comments