Last updated: October 4th, 2025 at 04:34 pm

विजयादशमी के पावन अवसर पर नगर पूजा समिति रोहतास, सासाराम द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. सचिन कुमार को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। समिति ने उन्हें समाजसेवा, चिकित्सा क्षेत्र में योगदान और धार्मिक आयोजनों में सक्रिय भागीदारी के लिए सम्मान पत्र और प्रतीक चिन्ह प्रदान किया।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष डॉ. शिवनाथ चौधरी ने कहा कि “डॉ. सचिन जैसे व्यक्तित्व समाज की प्रेरणा हैं, जो सेवा, श्रद्धा और सामाजिक सहयोग की भावना को आगे बढ़ाते हैं।”
समारोह के दौरान भारी वर्षा के बावजूद भक्तों की भीड़ उमड़ी रही और पूरे नगर में श्रद्धा, उत्साह और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।
कार्यक्रम में समिति के संरक्षक पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद, पूर्व अध्यक्ष सरदार मानिक सिंह, सलाहकार विजय अग्रवाल, भरत कसेरा, नित्यानंद शर्मा, माधुरी सोनी सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
डॉ. सचिन कुमार ने सम्मान ग्रहण करते हुए कहा, “नगर पूजा समिति की यह परंपरा न केवल आस्था का प्रतीक है बल्कि समाज में भाईचारे और सहयोग की भावना को भी जीवित रखती है। मैं इस सम्मान को अपने शहर और मरीजों को समर्पित करता हूं।”
कार्यक्रम में समिति के संयोजक कमलेश महतो, महामंत्री संतोष कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष अशोक कुमार, कोषाध्यक्ष महेंद्र कांस्यकार, उपाध्यक्ष सोनू सिन्हा, तथा संगठन मंत्री राम इकबाल सिंह सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
समिति ने सभी लाइसेंसियों, गणमान्य नागरिकों और मीडिया प्रतिनिधियों को भी सम्मानित किया। नगर पूजा समिति ने कहा कि यह परंपरा समाज में एकता और सद्भाव का संदेश देती है और आने वाले वर्षों में इसे और भव्य रूप में जारी रखा जाएगा।
![]()
No Comments