Human Live Media

HomeStateBiharसासाराम में बढ़ती अव्यवस्था का शिकार हुए डीएसपी-2 कुमार वैभव, नो-एंट्री में घुसे डंपर ने स्कॉर्पियो में मारी टक्कर

सासाराम में बढ़ती अव्यवस्था का शिकार हुए डीएसपी-2 कुमार वैभव, नो-एंट्री में घुसे डंपर ने स्कॉर्पियो में मारी टक्कर

Sasaram: सासाराम नगर थाना क्षेत्र के करहगर मोड़ के पास नो-एंट्री की समय सीमा में एक तेज रफ़्तार डंपर ने
WhatsApp Image 2025-12-06 at 17.46.13

Sasaram: सासाराम नगर थाना क्षेत्र के करहगर मोड़ के पास नो-एंट्री की समय सीमा में एक तेज रफ़्तार डंपर ने डीएसपी-2 कुमार वैभव की आधिकारिक स्कॉर्पियो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर में वाहन क्षतिग्रस्त हुआ, हालांकि अधिकारी बाल-बाल बच गए।

Table of Contents

    स्थानीय लोगों के अनुसार, नो-एंट्री लागू होने के बावजूद भारी वाहनों का शहर में बेधड़क प्रवेश आम बात हो गई है। ट्रैफिक थाने की लापरवाही और तैनात अधिकारियों की उदासीनता लगातार सवालों के घेरे में है। कई लोग यह भी आरोप लगाते हैं कि ट्रैफिक डीएसपी शिकायत पर फोन उठाना भी जरूरी नहीं समझते।

    घटना ने सासाराम की बिगड़ी ट्रैफिक व्यवस्था को फिर कटघरे में खड़ा कर दिया है। लोगों ने त्वरित समीक्षा और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

    Loading

    No Comments